Viral Video: लॉकडाउन में किसान बने सलमान ख़ान, ट्रैक्टर से जोत दिया धान का खेत
Viral Video सलमान ख़ान इस वक्त अपने फॉर्म हाउस पर रुके हुए हैं। अब वह वहां खेती कर रहे हैं। बारिश के मौसम में धान की खेती करने की पूरी तैयारी है।
नई दिल्ली,जेएनएन। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें छूट दी जा रही है। हालांकि, इस माहौल में लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। ना सिर्फ आम आदमी बल्कि सेलेब्स भी घरों में ठहरे हुए हैं। इस दौरान वह नए कामों पर हाथ आजमा रहे हैं। सलमान ख़ान भी इन सेलेब्स में हैं, जो इस वक्त अन्य कामों पर फोकस कर रहे हैं।
दरअसल, सलमान ख़ान इस वक्त अपने फॉर्म हाउस पर रुके हुए हैं। अब वह वहां खेती कर रहे हैं। बारिश के मौसम में धान की खेती करने की पूरी तैयारी है। खेत को बोने लायक बनाने के लिए उन्होंने टैक्टर भी चलाया है।
सलमान ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सलमान ख़ान पानी से भरे खेत को जोत रहे हैं। चूंकि, धान को बोने से पहले खेत में पानी भरा जाता है और फिर उसे जोता जाता है। वीडियो में एक क्लिप वह भी है, जब ट्रैक्टर के फावड़े पर वज़न की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में सलमान ख़ान खुद पीछे इस पर खड़े हो गए।
इससे कुछ दिन पहले समलान ख़ान ने एक और फोटो शेयर की थी। इसमें वह मिट्टी से सने हुए नज़र आ रहे थे। सलमान ने कैप्शन में लिथा था- किसानों के सम्मान में। हालांकि, इसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का समान करना पड़ा था। हालांकि, अब नए वीडियो में वह खेती करते नज़र आ रहे हैं। सलमान ख़ान के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस लूलिया वंतूर भी उनके फॉर्म हाउस पर ठहरी हुई हैं। उन्होंने भी हाल ही में एक फोटो साझा किया था, जिसमें वह धान की रोपाई करती नज़र आ रही हैं।
Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam... jai jawan ! jai kissan !
सलमान और लूलिया के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस वक्त अपने गांव में समय बिता रहे हैं। उन्होंने भी एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह फवाड़ा लेकर खेत में काम करते नज़र आ रहे थे। कुल मिलकार इस वक्त बॉलीवुड सेलेब्स खेती करने में व्यस्त हैं।
इसे भी पढ़िएः गोविंदा ने कहा- 'प्रोड्यूसर्स से मिलने के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ता था'