Salman Khan ने भी अपनाया Bottle Cap Challenge, मगर ज़रा हटके ,यहां देखिए वीडियो
सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमे सलमान एक संदेश के साथ bottle cap challenge करते नज़र आ रहे है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर जगह bottle cap challenge का बुखार चढ़ा हुआ है। बॉलीवुड के भी कई सितारों ने भी इस चेलेंज मे हिस्सा लेते हुए अपनें दोस्तो को चेलेंज किया है आपको जानकर हैरानी होगी की बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी अब इस चेलेंज की हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमे सलमान एक संदेश के साथ bottle cap challenge करते नज़र आ रहे है। ज़रा नज़र डालिए सलमान की इस मज़ेदार वीडियो पर-
View this post on Instagram
डोंट थकाओ, पानी बचाओ
अपने इस चेलेंज वीडियो के साथ संदेश देते हुए सलमान ने कैप्शन डाला है ‘डोंट थकाओ, पानी बचाओ’। इस वीडियो के पहले सलमान खान ने ‘दबंग 3’ की तैयारी करते हुए अपने फैंस को जिम का सेटअप दिखाया था। आपको बताते चलें फिलहाल सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है जो कि 20 दिसम्बर 2019 को रिलीज़ होगी। हर बार की तरह इस बार भी रज्जो यानी सोनीक्षी सिन्हा इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी।
यहां भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh: इस लुक मे कार्तिक आर्यन को पहचान पाना है मुश्किल, फोटो शेयर कर भावुक हो गए कार्तिक
कैसे हुई बोतल केप चेलेंज की शुरूआत
ये एक मार्शल आर्ट की तकनीक है जिसमें पैर से किक किया जाता है। हॉलीवुड के जेसस स्टेथम ने इस तकनीक का इस्तमाल करते हुए बोतल का केप खोला जिसे देखकर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इसे दोहराया था। देखते ही देखते ये चेलेंज हर जहग छा गया है। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस चेलेंज का हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें कुनाल खेमु, परिणीती चोपड़ा, सिध्दार्थ मल्होत्रा शामिल हैं।