Move to Jagran APP

पटाखे फोड़ने के बाद सलमान खान के फैंस ने चढ़ाया उनके फोटो पर दूध, अभिनेता बोले- 'कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता...'

अब एक वीडियो और सामने आया है जिसमें सलमान के फैंस उनकी तस्वीर पर दूध से अभइषेक कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान को अपने फैंस का ये प्यार पसंद नहीं आ रहा है। जिसके चलते उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:33 AM (IST)
पटाखे फोड़ने के बाद सलमान खान के फैंस ने चढ़ाया उनके फोटो पर दूध, अभिनेता बोले- 'कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता...'
सलमान खान की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के 'भाईजान' कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान की फिल्म हाल ही में करीब दो साल बाद रिलीज हुई है। सलमान खान को पर्दे पर दोबारा देखकर उनके फैंस भी खासे क्रेजी हो रहे हैं। सलमान खान के फैंस अभिनेता के लिए अलग- अलग तरह से प्यार दिखा रहे हैं। हाल ही में सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म देखते हुए थिएटर में आतिशबाजी कर रहे थे। जिसके बाद अब एक वीडियो और सामने आया है जिसमें सलमान के फैंस उनकी तस्वीर पर दूध से अभिषेक कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान को अपने फैंस का ये प्यार पसंद नहीं आ रहा है। जिसके चलते उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है।

prime article banner

हाल ही में सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान के फैंस सिनमाघर के बाहर उनकी फिल्म 'अंतिम' के पोस्टर पर दूध से अभिषेक करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता और आप ऐसे दूध बर्बाद कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मेरी अपने सारे फैंस से प्रार्थना है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता।'

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इससे पहले सलमान खान ने एक वीडियो और शेयर किया था जिसमें फिल्म 'अंतिम' देखने सिनेमाघरों में पहुंचे कुछ लोगों ने सलमान को देख सिनेमाघरों में खुशी जताते हुए आतिशबाजी की। सलमान खान के फैंस सिनेघर में पटाखे लेकर पहुंच थे। ऐसे में वहां कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। ये देखते हुए सलमान खान ने अपने फैंस से ऐसा ना करने की गुजारिश की है। सलमान ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस से ऐसा ना करने की अपील की है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK