गणेश विसर्जन के दौरान पूरे मूड में दिखे सलमान खान
बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घर में हर धार्मिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी मिसाल दी जाती है। इस उत्सव में बॉलीवुड भी शरीक होता है। इस बार भी माजरा कुछ ऐसा ही था। सलमान खान ने धूमधाम से घर में श्रीगणेश की स्थापना की।
मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घर में हर धार्मिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी मिसाल दी जाती है। इस उत्सव में बॉलीवुड भी शरीक होता है। इस बार भी माजरा कुछ ऐसा ही था। सलमान खान ने धूमधाम से घर में श्रीगणेश की स्थापना की। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ 'गणेशोत्सव' मनाया।
...तो इसलिए पामेला एंडरसन नीलाम कर रही हैं सगाई की अंगूठी
जब मौका आया 'गणेश विसर्जन' का तो सलमान का नया रूप सभी के सामने था। सलमान पूरे दिल से नाचते-गाते दिखाई दिए। इस दौरान सोहेल और अरबाज खान बाकी सदस्यों के साथ बातचीत में थे।
जबकि आरती में एली अवराम, वीजे अनुषा दांडेकर, अर्पिता खान शर्मा, पुलकित सम्राट, हुमा कुरैशी सहित अन्य सेलेब्स भी मौजूद थे।
आमिर साबित हो रहे इमरान-कंगना की 'कट्टी बट्टी' के विलेन!
एक पल ऐसा भी आया जब सलमान ढोल बजाने वालों के बीच पहुंचे और ना सिर्फ उन्होंने ढोल बजाया बल्कि डांस भी किया। इस मौके पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ सलमान खान बेहद खुश नजर आए। सोहेल खान ने 'गणपति विसर्जन' किया।