Saif Ali Khan Autobiography: छोटे नवाब ने किया ऑटोबायोग्राफी का एलान, ट्विटर पर आयी मीम्स की बाढ़
Saif Ali Khan Autobiography सैफ़ ने 2012 में करीना से शादी की थी। 2016 में दोनों के पहले बेटे तैमूर का जन्म हुआ था। तैमूर के जन्म से समय उनका नाम मीडिया में ख़ूब चर्चित रहा था।
नई दिल्ली, जेएनएन। सैफ़ अली ख़ान भी जल्द उन सेलेब्रिटीज़ की जमात में शामिल होने वाले हैं, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी के अहम पन्नों को बायोग्राफी या ऑटोबायोग्राफी की सूरत दी है। सैफ़ की आत्म-कथा अगले साल रिलीज़ हो सकती है।
सैफ़ ने हाल ही में उम्र का 50वां पड़ाव पार किया है। ऑटोबायोग्राफी में सैफ़ अपने अनुभवों, परिवार और करियर के उतार-चढ़ावों को शामिल करेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, इस किताब में सैफ़ की अपनी पर्सनैलिटी का अक्स नज़र आएगा। इसमें वो खुलकर अपनी बात रखेंगे, साथ में ह्यूमर का तड़का भी होगा। सैफ़ ऑटोबायोग्राफी हारपर कॉलिंस छापेगी। एक स्टेटमेंट में सैफ़ ने कहा- इतनी सारी चीज़ें बदल चुकी हैं और अगर रिकॉर्ड नहीं किया गया को वक़्त के साथ चली जाएंगी। अतीत में जाना मज़ेदार रहेगा। याद करना और रिकॉर्ड करना। उम्मीद करता हूं कि दूसरे लोग किताब का लुत्फ़ उठाएंगे।
हाल ही में सैफ़ और करीना कपूर ख़ान ने अपने दूसरे बच्चे का एलान किया था। करीना प्रेग्नेंट हैं। सैफ़ ने 2012 में करीना से शादी की थी। 2016 में दोनों के पहले बेटे तैमूर का जन्म हुआ था। तैमूर के जन्म से समय उनका नाम मीडिया में ख़ूब चर्चित रहा था। तैमूर नाम एक आक्रमणकारी से जुड़ा होने की वजह से सोशल मीडिया में सैफ़ की ख़ूब ट्रोलिंग भी हुई थी।
सैफ़ की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। पहली शादी से उनके बेटी सारा अली ख़ान और बेटा इब्राहिम अली ख़ान हैं। सैफ़ लीजेंडरी क्रिकेटर नवाब मंसूर अली ख़ान पटौदी और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। सैफ़ की दो बहनें सोहा और सबा अली ख़ान हैं।
सैफ़ ने 1993 में यशराज बैनर की फ़िल्म परम्परा से अपनी फ़िल्मी पारी शुरू की थी। सैफ़ अब यशराज बैनर की फ़िल्म बंटी और बबली 2 में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। इसके अलावा पवन कृपलानी की भूत पुलिस में भी सैफ़ लीड रोल में हैं। फातिमा सना शेख़ और अली फ़ज़ल भी फ़िल्म में हैं।
उधर, सैफ़ के ऑटोबायोग्राफी लिखने की ख़बर आते ही सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़ आ गयी। नीचे कुछ मज़ेदार मीम्स-
#SaifAliKhan writing his own biography
Audience: pic.twitter.com/mekgWDFzT9— Light Yagami (@CallMeKira99) August 25, 2020
Saif Ali Khan to release his autobiography in 2021.#Bollywood and authors to #SaifAliKhan :- pic.twitter.com/L1LhDbLNVA— Farooq Khurram (@FarooqKhurram1) August 25, 2020
Saif Ali Khan to pen his autobiography
Meanwhile Authors/Writers - pic.twitter.com/aiKKIjnZHs— Shaman🦋 (@wittyshaman) August 25, 2020
On #SaifAliKhan releasing autobiography, Like #KareenaKapoorKhan said in her own words “ so mat Dekho star kids movie!!!!”, I would say ( in same tone) “ Mat Kharidho saif Ali khan autobiography “ pic.twitter.com/ElLJFEePH6— Shrinika 🇮🇳🇺🇸 (@Shrinika18) August 25, 2020
Authors to #SaifAliKhan 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/J6pHl2SZaA— Jashobanta Meher (@JMeher07) August 25, 2020