जुगनी: एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म
फिल्म की कहानी विभावरी के इर्दगिर्द बुनी गई है, जो एक म्यूजिक डायरेक्टर है। विभा को एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म में ब्रेक मिला है। इस फिल्म के लिए उन्हें एक सिंगर की जरूरत है, जिसकी आवाज कुछ अलग तरह की है।
मुंबई। 'जुगनी' एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसे शेफाली भूषण ने डायरेक्ट किया है। शेफाली की बतौर डायरेक्टर ये पहली फिल्म है। 'जुगनी' की कहानी एक म्यूजिक डायरेक्टर के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में ए आर रहमान और राहत फतेह अली खान जैसे सिंगर्स ने गाने गए हैं।
'दिलवाले' की कमाई को लेकर भिड़े शाहरुख खान और रोहित शेट्टी
फिल्म की कहानी विभावरी के इर्दगिर्द बुनी गई है, जो एक म्यूजिक डायरेक्टर है। विभा को एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म में ब्रेक मिला है। इस फिल्म के लिए उन्हें एक सिंगर की जरूरत है, जिसकी आवाज कुछ अलग तरह की है। इस सिंगर का नाम है मस्ताना। मस्ताना पंजाब का रहने वाला है, जो जागरण से लेकर हर तरह की महफिल में गाना गाता है।
विभा, मस्ताना की तलाश में पंजाब तक पहुंच जाती है। उसे फिल्म में गाने के लिए मना लेती है। लेकिन इस दौरान विभा को मस्ताना से प्यार हो जाता है। हालांकि विभा का मुंबई में एक ब्वॉयफ्रेंड है, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में रहती है। वहीं मस्ताना की जिदंगी में पहले से ही कोई है। इसके बाद शुरू होती है रिश्तों के बीच खींचतान।
कोंकणा की फिल्म में नहीं काम करना चाहते थे रणवीर, ले चुके हैं तलाक
फिल्म में सुगंधा गर्ग, सिद्धांत बहल, साधना सिंह और चंदन सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में एआर रहमान, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, राहत फतेह अली खान और जावेद बशीर ने गाने गए हैं। फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हो रही है।