Move to Jagran APP

Rohit Shetty ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में किया योगदान, राजनेता मनजिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हर कोई चितिंत नजर आ रहे हैं। इस निराशा के वक्त में कई बॉलीवुड सेलेब्स एनजीओ के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी लोगों की मदद को आगे आए हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 11:28 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 11:28 AM (IST)
Rohit Shetty ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में किया योगदान, राजनेता मनजिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद
Rohit Shetty contributed to war against Corona virus. photo source @itsrohitshetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हर कोई चितिंत नजर आ रहे हैं। इस निराशा के वक्त में कई बॉलीवुड सेलेब्स एनजीओ के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी लोगों की मदद को आगे आए हैं।

loksabha election banner

इसकी जानकारी शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘वो स्क्रीन पर खतरों का खिलाड़ी है। लेकिन पर्दे के पीछे वो एक समझदार और दयालु व्यक्ति हैं।’ उन्होंने में आगे रोहित शेट्टी का धन्यवाद करते हुए लिखा, ‘हम आपके इस समर्थन के लिए आभारी हैं और प्रार्थना करते हैं कि आपकी इस मदद के बदले आपको बहुत सारा आशीर्वाद मिले।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं मनजिंदर सिंह सिरसा के इस पोस्ट को पैपराजी फोटोग्राफर विरल भायनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘रोहित शेट्टी ने एक गुरूद्वारे को कोविड पेशेंट्स के इलाज के लिए 250 बेड के आस्थाई हॉस्पिटल को आर्थिक सहयता प्रदान की है।’

आपको बता दें कि निर्देशक कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 11 में नजर आने वाले हैं। इस शो को वो होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ‘गोलमाल’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘सिंबा’, ‘बोल बच्चन’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘दिलवाले’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

साथ ही उनकी ‘सूर्यवंशी’ इस फिल्म में अक्षय कुमार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। पहले इस फिल्म को पिछले साल 2020 में रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढा दिया गया। लेकिन अब एक बार फिर कोविड की दूसरी लहर के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘सर्कस’ में अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.