Rhea Chakraborty ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत के दिन शेयर किया था ये Video, देखा जा चुका है 20 करोड़ से ज्यादा बार
Sushant singh Rajput First Death Anniversary सुशांत ने बीते साल 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज भी उनके केस की जांच चल रही है। आज भी सुशांत के फैंस और उनकी फैमिली के लिए उन्हें भूल पाना काफी मुश्किल है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Video :बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरे होने होने वाले हैं। एक्टर की अचानक हुई मौत की खबर ने सभी किया हिला कर रख दिया था। सुशांत ने बीते साल 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज भी उनके केस की जांच चल रही है। आज भी सुशांत के फैंस और उनकी फैमिली के लिए उन्हें भूल पाना काफी मुश्किल है। उनकी फैमिली, दोस्त और फैंस उन्हें याद कर आज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। सुशांत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी विवदों में रही हैं। यही नहीं उनपर सुशांत की मौत को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगे और उन्हें जेल तक जाना पड़ा। लेकिन क्या आप जानते हैं सुशांत के निधन के दिन रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उस वीडियो के अबतक करोड़ों बार देखा जा चुका है। यहां देखें वो वीडियो...
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती ने 14 जून यानी जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे उस दिन एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती ब्लू कलर की ड्रेस में पूल साइट पर फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया के पीछे हरे भरे पहाड़ नजर आ रहे हैं। हलांकि वीडियो देखकर ये पता नहीं चल रहा कि ये कौन सी जगह है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा था, 'मैं सच में शूटिंग को बहुत मिस कर रही हूं, ओके बाय...।' इसके साथ ही उन्होंने एक गुस्से वाला इमोजी भी बनाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो को अबतक 20 करोड़ 83 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। वहीं इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं।