इंस्टाग्राम पर रितेश देशमुख के फॉलोअर 5 लाख के पार
रितेश देशमुख के लिए सोशल मीडिया के हवाले से एक खुश खबरी आई है। यहां पर रितेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। मामला ये है कि इंस्टाग्राम पर रितेश के फॉलोअर की संख्या अब पांच लाख के आंकड़ें को छू चुकी है। ये बात उनके लिए एक
मुंबई। रितेश देशमुख के लिए सोशल मीडिया के हवाले से एक खुश खबरी आई है। यहां पर रितेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।
शाहरुख के लिए मुसीबत लेकर आई बारिश!
मामला ये है कि इंस्टाग्राम पर रितेश के फॉलोअर की संख्या अब पांच लाख के आंकड़ें को छू चुकी है। ये बात उनके लिए एक नया पड़ाव बनाने जैसी है। 36 वर्षीय एक्टर ने अपने प्रशंसकों को ट्वीट कर शुक्रिया कहा।
उन्होंने कहा कि पॉपुलर फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस प्यार को दर्शाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
रितेश ने लिखा, 'इंस्टाग्राम पर हमारी संख्या अब पांच लाख हो गई हैं। ये शानदार है। आप सभी को धन्यवाद। कुछ और खच्चाक हो जाए।'
आखिर मंगेतर मीरा संग विज्ञापन क्यों नहीं करना चाहते शाहिद?
रितेश ने इसके साथ ही एक फोटो भी पोस्ट की है। इसमें वे अपने फैंस को थंब्स अप का साइन दिखाते नजर आ रहे हैं।