Move to Jagran APP

Riteish Deahmukh और जेनेलिया देशमुख ने बनाई फनी वीडियो, कोरियोग्राफर फराह खान ने दिया ये अवॉर्ड

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी पत्नी जेनेलिया के एक फनी वीडियो पर लिपसिंग कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 04:29 PM (IST)
Riteish Deahmukh और जेनेलिया देशमुख ने बनाई फनी वीडियो, कोरियोग्राफर फराह खान ने दिया ये अवॉर्ड
Screenshot taken of Ritesh Deshmukh Instagram video.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी जेनेलिया के एक फनी वीडियो पर लिपसिंग कर रहे हैं।

prime article banner

वीडियो की शुरुआत में अभिनेता अपना सर पकड़कर नजर आ रहे हैं और जेनेलिया देशमुख पूछती हैं कि 'क्या हुआ जिसमें पर अभिनेता बोलते हैं कि हैडिक हो रहा है', 'जिस पर जेनेलिया कहती हैं कि कहां पर।' इसके बाद अभिनेता उन्होंने घूरते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर रितेश देशमुख येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर जेनेलिया को टैग करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘यार हैडिक हो रहा है।’ उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनकी इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘बेस्ट एक्टिंग अवॉर्ड।’ टाइगर श्रॉफ, पुलकित सम्राट ने वीडियो पर हंसी वाली इमोजी कमेंट की हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

वहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो सभी लोगों को गुड़ी पडवा की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो में वो मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम और क्रिकेटर रोहित शर्मा को बधाई दे रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘इस गुड़ी पड़वा का आनंद ले असली जब मैदान पर मुंबई इंडियंस उतरे तो वो है क्रिकेट पड़वा आइए इस गुड़ी पड़वा को रोहित और टीम के मास्टर स्ट्रोक को देखकर खास बनाते हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

बता दें कि रितेश और जेनेलिया ने साल 2003 में एक साथ फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आने लगी। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए, दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.