जब ऋषि कपूर चाहते थे शादी कर लें रणबीर कपूर, किया था ये ट्वीट
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर करीब दो साल से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।बीच में दोनों की शादी की खबरें कई बार सामने आईं हालांकि हर बार वो खबरें अफवाह ही निकलीं।Photo-Youtube
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर करीब दो साल से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। बीच में दोनों की शादी की खबरें कई बार सामने आईं, हालांकि हर बार वो खबरें अफवाह ही निकलीं। आलिया अब कपूर परिवार के काफी करीब आ गई हैं। जब लंदन में ऋषि कपूर का कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था, उस वक्त आलिया, रणबीर के साथ ऋषि कपूर से मिलने भी गई थीं।
आलिया, रणबीर के परिवार के साथ काफी वक्त बिताती हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। रणबीर और आलिया के फैंस भी उन्हें जल्द शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। वैसे दोनों शादी कब करेंगे ये तो वक्त बताएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं ऋषि कपूर आज से दो साल पहले ही चाहते थे कि रणबीर शादी कर लें, सोशल मीडिया पर ऋषि ने इस बारे में अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी? यहां तक की ऋषि ने तो रणबीर के साथ उस शख्स की फोटो भी ट्वीट की थी।
साल 2018 में ऋषि कपूर ने ट्विटर पर रणबीर की शादी को लेकर एक ट्वीट किया था, हालांकि वो ट्वीट सिर्फ मज़ाक था। दरअसल, ऋषि ने रणबीर के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, 'बेस्ट फ्रेंड्स! अब वक्त आ गया है कि तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।'
Best friends!How about you both getting married now? High time! pic.twitter.com/DnWEmN8nI7— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2018
आपको बता दें कि साल 2009 में रिलीज़ हुई रणबीर की फिल्म 'वेक अप सिड' को अयान मुखर्जी ने ही डायरेक्ट किया था। तभी से दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई जो अब भी कायम है। अब आलिया भी इस ग्रुप का हिस्सा बन चकुी हैं। हाल ही में ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान भी अयान और आलिया रणबीर कपूर के साथ थे।