तो कपूर खानदान को पसंद हैं आलिया, ऋषि कपूर ने कही ये बात
अयान मुखर्जी के निर्देशन और अमिताभ, रणबीर व आलिया स्टारर फिल्म ब्रहास्त्र अगले साल रिलीज होगी।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रणबीर और आलिया भट्ट के बीच नजदीकियों की अफवाह बहुत दिनों से है। लेकिन दोनों ने इसको लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है लेकिन आलिया लगातार रणबीर कपूर के परिवार से मिलती रही हैं जिसके फोटो भी खूब वायरल हुए थे। अब रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर खास बात कही है।
ऋषि कपूर ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक दूसरे से रिश्ते को सहमति देते हुए कहा कि वह जिससे चाहे उससे शादी करने के लिए चुन सकते हैं। इस बारे में बताते हुए ऋषि कपूर कहते हैं, 'यह रणबीर कपूर का जीवन है। वह किससे शादी करना चाहता है, यह उसे तय करना है। आलिया भट्ट को नीतू कपूर पसंद करती है। मैं पसंद करता हूं। रणबीर भी पसंद करता है। समझे? मेरे चाचा शम्मी जी, शशि जी और मैंने अपने जीवनसाथी खुद चुना है। रणबीर कपूर को उसका जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है।' गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच अफेयर की खबरें आती रहती हैं। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में माना भी था कि वह इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट कई बार रणबीर कपूर के परिवार के साथ नजर आई हैं। अभी हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर के पसंदीदा अंक 8 की टी-शर्ट पहनी थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है।
यह भी पढ़ें: Box Office : इस स्त्री का कोई मुकाबला नहीं, दूसरे दिन मचाया कमाई का कोहराम
आलिया और रणबीर के बीच नजदीकियों की अफवाह सबसे पहले तब आई थी जब ये दोनों एक साथ सोनम कपूर के रिसेप्शन फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान ही दोनों ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रहास्त्र के लिए काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि तब से ही दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ी और अब रणबीर के परिवार में आलिया का दखल बढ़ गया है। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से जुड़े रिश्ते पर उनकी बात रखते हुए कहा था कि, यह अभी एकदम नया नया है इसलिए मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता। इसे (इस रिश्ते को) अभी कुछ और समय चाहिए। कुछ स्पेस चाहिए। जब मैं उसके काम को देखता हूं, जब मैं उसके अभिनय को देखता हूं, या उसके अपने निजी जीवन में भी, वो कुछ ऐसा कर जाती है जिसे मैं अपनी महत्वकांक्षा के रूप में देखता हूं।
यह भी पढ़ें: सोनू सूद के पास न तो मणिकर्णिका के लिए डेट्स है और न ही मुझ पर विश्वास: कंगना रनौत
कुछ दिन पहले रणबीर कपूर फॉक्स स्टार हिंदी के ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस से जुड़े थे और उनसे बात की थी। एक फैन ने इस मौके पर सवाल कर दिया कि रणबीर आप शादी कब करेंगे? इसके जवाब में रणबीर ने लिखा था, आशा है बहुत जल्द। जादू की झप्पी। उस समय इस जवाब को भी रणबीर व आलिया भट्ट की नजदीकियों से जोड़ा जा रहा था।