बचपन में इतना क्यूट दिखता था यह मशहूर अभिनेता, पहचानिए
ऋषि कपूर हालिया फिल्म मुल्क में अहम किरदार निभाते नजर आए थे।
मुंबई। तस्वीर को देखकर हर कोई कहेगा क्यूट। लेकिन अगर आप इस व्यक्ति को नहीं पहचान सके हैं तो हम आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि चिंटू जी हैं, मतलब मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर। ऋषि कपूर बचपन में कितने क्यूट नजर आते थे यह तो दर्शकों ने उन्हें फिल्म मेरा नाम जोकर में देखा ही था। एक बार फिर उनकी बचपन की क्यूटनेस को इस तस्वीर के माध्यम से देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपनी बात कही जा सकती है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस प्लेटफॉर्म का भरपूर उपयोग करते हैं। अमिताभ बच्चन तो इस मामले में सबसे आगे हैं। अगर बात करें ऋषि कपूर की तो वे भी अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। इस बार उन्होंने अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरों के पिटारे में से एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने वर्तमान की एक तस्वीर को भी शेयर किया है। वे लिखते हैं कि, हमेशा चलता रहता हूं, एयरपोर्ट पर हूं।
Always on the go.......at the airport pic.twitter.com/8RnyEdZ1Ku — Rishi Kapoor (@chintskap) September 15, 2018
यह भी पढ़ें: उदय चोपड़ा ने गांजा को लेकर दिया ऐसा बयान ,मुंबई पुलिस ने दिया करारा जवाब
फिल्मों की बात करें तो ऋषि कपूर पिछले कुछ महीने रिलीज हुई फिल्म 102 नॉट आउट में अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक बार फिर करीब 27 सालों बाद साथ आए। इस फिल्म में जहां एक ओर अमिताभ ने 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई थी वहीं दूसरी ओर ऋषि कपूर ने 75 वर्षीय बेटे की भूमिका निभाई थी। हालिया फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर अहम भूमिका में थे जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू भी अहम किरदार में थी। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था।
यह भी पढ़ें: ..तो क्या बदल जाएगा इस बार की कृष का डायरेक्टर
पिछले कुछ दिनों से कपूर खानदान अपने आरके स्टूडियो को लेकर चर्चा में रहा है। आरके स्टूडियो में पिछले साल सितंबर में भयंकर आग लग गई थी जिसके कारण नुकसान हुआ था। स्टूडियो के रखरखाव में हो रहे ज्यादा खर्च के कारण कपूर खानदान ने इसे बेचने का फैसला हाल ही में लिया है। आपको बता दें कि, आरके स्टूडियो का निर्णाण 1948 में मुंबई स्थित चेंबूर इलाके में किया गया था।