IN PICS: ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा में इमोशल हुई रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट को लेकर पहुंचे रणबीर कपूर
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ रिद्धिमा ने भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की तेरहवीं की प्रार्थना सभा मंगलवार को उनके घर पर आयोजित की गई। प्रार्थना सभी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ बेहद खास लोग ही शामिल हुए। इस मौके पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा की तरह कपूर परिवार के साथ खड़ी नजर आईं। प्रार्थना सभी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। लेकिन इस मौके पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की जो तस्वीर सामने आई है वो एक बार फिर से आपको भावुक कर देगी।
View this post on Instagram
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ रिद्धिमा ने भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। रिद्धिमा ने लिखा, 'आपको हमेशा याद कर रही हूं पापा।' वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने यह भी लिखा, 'आपकी लेगेसी हमेशा बरकरार रहेगी। हम आपसे प्यार करते हैं।' तस्वीरों में रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि साल सितंबर, 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था। इसके बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। लंबे समय तक ऋषि कपूर की फैमिली ने उनकी बीमारी के बारे में लोगों से छुपाया था। न्यू यॉर्क में करीब साल इलाज करवान के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।
ऋषि कपूर को 29 अप्रैल को मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।