Move to Jagran APP

दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुईं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, लिखा- ‘घर आ रही हूं मां’

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर पापा को आखिरी बार नहीं देख पाईं। ऋषि कपूर का निधन मुंबई में हुआ और रिद्धिमा दिल्ली में थीं

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 11:22 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 11:40 AM (IST)
दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुईं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, लिखा- ‘घर आ रही हूं मां’
दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुईं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, लिखा- ‘घर आ रही हूं मां’

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा पापा को आखिरी बार नहीं देख पाईं। ऋषि कपूर का निधन मुंबई में हुआ और रिद्धिमा दिल्ली में थीं। लॉकडाउन की वजह से वो इतनी जल्दी मुंबई नहीं पहुंच पाईं। हालांकि मुंबई जाने के लिए उन्हें दिल्ली पुलिस की तरफ से मूवमेंट पास भी मिल गया था, लेकिन 1400 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली से मुंबई इतनी जल्दी पहुंचा मुमकिन नहीं था।

loksabha election banner

रिद्धिमा ने कोशिश की कि उन्हें चार्टर्ड प्लेन से जाने की अनुमति मिल जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हो सका और रिद्धिमा, ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं। रिद्धिमा आज मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट्स और ट्रेन बंद हैं इसलिए रिद्धिमा के पास रोड से जाने के अलावा और कोई चारा नहीं है।

रिद्धिमा अपनी कार से ही दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी कार की खिड़की नज़र आ रही है और खाल रास्ता दिख रहा है। वीडियो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ‘घर आ रही हूं मां’।

 

View this post on Instagram

#RishiKapoor's daughter #RiddhimaKapoor leaves for Mumbai by road by getting permission #rishikapoor #rishikapoorjiiii

A post shared by It's TV Time (@shiningbollywood) on

'पापा वापस आ जाओ ना'

पाप को आखिरी बार ना देख पाने का मलाल रिद्धिमा कपूर को काफी ज्यादा है। पापा के जाने के बाद रिद्धिमा ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा की वो पापा से बहुत प्यार करती हैं। इसके अलावा रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी ऋषि कपूर के साथ कुछ पुरानी फोटोज़ शेयर कीं जिनके साथ उन्होंने ये जाहिर किया कि वो ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा,'मैं आपको अभी से बहुत मिस कर रही हूं पाप वापस आ जाओ ना'। वहीं दसरी फोटो में रिद्धिमा ने लिखा, 'काश मैं आपको गुड बाय कहने के लिए वहां होती'। इसके अलावा रिद्धिमा ने ऋषि कपूर के साथ अपने और रणबी के बचपन की फोटो भी शेयर की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.