Move to Jagran APP

दिल्ली से मुंबई अपनी मां के पास पहुंचीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर, देखें तस्वीरें

Riddhima Kapoor Reached Mumbai ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई पहुंच गई हैं और उन्होंने कार से यह रास्ता तय किया है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 01:25 PM (IST)
दिल्ली से मुंबई अपनी मां के पास पहुंचीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर, देखें तस्वीरें
दिल्ली से मुंबई अपनी मां के पास पहुंचीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं और उनके अंतिम संस्कार में भी सिर्फ 24 लोग शामिल हुए थे। उनके चाहने वाले और साथी स्टार्स भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए, जिसमें उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर का नाम भी शामिल है। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में थीं और लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के निधन के दिन मुंबई नहीं पहुंच पाईं। ऋषि कपूर के निधन के दिन रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने इजाजत तो दे दी थी, लेकिन उन्हें पूरा रास्ता कार से ही तय करना था, ऐसे में उसी दिन मुंबई पहुंचना असंभव था।

loksabha election banner

इसके बाद रिद्धिमा ने बाद में मुंबई जाने का फैसला किया। अब रिद्धिमा मुंबई अपने घरवालों के पास पहुंच गई हैं, जहां उनकी बेटी समारा भी उनके साथ है। रिद्धिमा के पहुंचने की तस्वीरें भी आ गई हैं, जिसमें रिद्धिमा और उनकी बेटी नज़र आ रही हैं। दोनों ने मास्क लगाया हुआ है और तस्वीरों में काफी पुलिस भी नज़र आ रही है। रिद्धिमा सड़क के रास्ते से दिल्ली से मुंबई पहुंची है।

 

View this post on Instagram

#RiddhimaKapoorSahni with her daughter Samara snapped as they arrive in Mumbai to be with her family post dad #RishiKapoor demise recently, Riddhima with her family travelled via road from #NewDelhi to #mumbai #saturday #RipRishiKapoor #india #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि अपने पिता के निधन के वक्त रिद्धिमा ने मुंबई जाने की कोशिश की थी, लेकिन संभव नहीं सका। रिद्धिमा ने कोशिश की कि उन्हें चार्टर्ड प्लेन से जाने की अनुमति मिल जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हो सका और रिद्धिमा, ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं। उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी कार की खिड़की नज़र आ रही थी और वीडियो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ‘घर आ रही हूं मां’।

 

View this post on Instagram

Papa I love you I will always love you - RIP my strongest warrior I will miss you everyday I will miss your FaceTime calls everyday! I wish I could be there to say goodbye to you ! Until we meet again papa I love you - your Mushk forever ❤️😢

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

इससे पहले भी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए भी अपने पिता को याद किया था। फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा,'मैं आपको अभी से बहुत मिस कर रही हूं पाप वापस आ जाओ ना'। वहीं दसरी फोटो में रिद्धिमा ने लिखा, 'काश मैं आपको गुड बाय कहने के लिए वहां होती'। इसके अलावा रिद्धिमा ने ऋषि कपूर के साथ अपने और रणबी के बचपन की फोटो भी शेयर की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.