Move to Jagran APP

ऋषि कपूर और इरफान खान जिंदा रहते नहीं कर सके ये काम, मां से जुड़ा है दोनों का ये गम

इरफान खान और ऋषि कपूर बीते करीब 2 साल से अपने कैंसर का इलाज करा रहे हैं। लंबी जंग लड़ने के बाद दोनों वापस मुंबई लौटे और अपने फिल्मी करियर की गाड़ी को पटरी पर लाने में जुट गए थे।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 03:17 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 03:17 PM (IST)
ऋषि कपूर और इरफान खान जिंदा रहते नहीं कर सके ये काम, मां से जुड़ा है दोनों का ये गम
ऋषि कपूर और इरफान खान जिंदा रहते नहीं कर सके ये काम, मां से जुड़ा है दोनों का ये गम

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये साल बेहद ही बुरा है। इस साल इंडस्ट्री ने अपने दो बेहतरीन सितारों इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया। दोनों ने ही अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। महज दो दिनों में  हिंदी सिने जगत के इन दो खास सितारों ने एक के बाद एक  अलविदा कह दिया। लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों ही स्टार्स  इरफान खान और ऋषि कपूर के बीच एक काफी कुछ अजीब इत्तेफाक हैं।

loksabha election banner

इरफान खान और ऋषि कपूर बीते करीब 2 साल से अपने कैंसर का इलाज करा रहे हैं। लंबी जंग लड़ने के बाद दोनों वापस मुंबई लौटे और फिर से अपने फिल्मी करियर की गाड़ी को पटरी पर लाने के जद्दोजहद में जुट गए थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। जहां ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में कैंसर के इलाज के लिए एक लंबा समय घर से दूर गुजारा, तो वहीं इरफान खान भी लंबे समय तक लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे थे।

महज 4 दिन पहले ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हुआ था। लेकिन लॉकडाउन और उनकी नाजुक तबीयत के चलते वो उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। इरफान खान ने अपनी मां के अंतिम दर्शन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की थी।

 

ठीक इसी परिस्थिति से ऋषि कपूर भी गुजर चुके हैं। 1 अक्टूबर 2018 को ऋषि कपूर की मां कृष्णा कपूर का निधन हो हुआ था। लेकिन कैंसर के इलाज के कारण वो अपनी मां के अंतिम दर्शन और क्रिया क्रम में भी शामिल नहीं हो पाए थे। ऋषि कपूर ही नहीं उनकी रणबीर कपूर और नीतू सिंह भी कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन में नहीं पहंच सके थे। क्योंकि वह उस वक्त अमेरिका में ऋषि कपूर के साथ थे। 

 

इसके साथ ही दोनों अपने अंतिम वक्त तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। जहां इरफान खाने से करीब 17 दिन पहले ट्विटर पर एक्टिव थे। वहीं ऋषि कपूर मौत से करीब 28 दिन पहले तक ट्विटर पर एक्टिव थे।  

 

यही नहीं ये भी अजीब इत्तेफाक था कि दोनों कैंसर से जंग लड़ने के बाजवूद फिल्मों में भी एक्टिव रहे। जहां इरफान खान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' उनकी मौत से करीब दो महीने पहले ही रिलीज हुई थी। वहीं ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'द बॉडी' थी जो दिसंबर 2019 में रिलीज हुई थी। दोनों की कलाकारों के जाने के गम उनके फैंस के लिए काफी बड़ा है। उन्हें कोई कभी भुला नहीं पाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.