Move to Jagran APP

Riddhima Kapoor Sahni ने शेयर किया रणबीर कपूर का थ्रोबैक फोटो, न्यू बॉर्न बेबी के साथ यूं की मस्ती

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को अपने गुड लुकिंग और अपने फनी अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी बहन रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है जिसमें वो न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 01:40 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 01:40 PM (IST)
Riddhima Kapoor Sahni ने शेयर किया रणबीर कपूर का थ्रोबैक फोटो, न्यू बॉर्न बेबी के साथ यूं की मस्ती
Riddhima Kapoor Sahni shares throwback photo of Ranbir Kapoor. photo source @instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को अपने गुड लुकिंग और अपने फनी अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो एक छोटे से बच्चे को अपने गोद में लिए दिख रहे हैं।

loksabha election banner

अभिनेता रणबीर कपूर के इस फोटो को उनकी बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फोटो में रणबीर एक न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए गौर से देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर रिधिमा ने कैप्शन लिखा, ‘दोनों क्यूट हैं।’ साथ ही एक हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है।

Riddhima Kapoor

हाल ही में उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर अपनी माँ नीतू कपूर के घर पर आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। जहां उन्हें पैपराजी फोटोग्राफर्स ने स्पॉट कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया बिना कुछ बोले कार से उतर कर सीधे घर के अंदर चली गई। तो वहीं रणबीर ने कोविड प्रोटोकॉल्स का हवाला देते हुए फोटोग्राफर्स को सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए बोलते हुए अंदर चले गए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं बता अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जारिए दोनों पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली ये फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई पर आधारित है। साथ ही वो मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' में भी सीता के अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.