Move to Jagran APP

मां नीतू कपूर से इस चीज में हारी बेटी रिद्धिमा कपूर, कहा- 'पापा ने मम्मी को अच्छे से किया है ट्रेन'

रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर को रोज याद करती हैं। वे अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी फोटोज शेयर कर यादों को ताजा करती रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 03:12 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 03:12 PM (IST)
मां नीतू कपूर से इस चीज में हारी बेटी रिद्धिमा कपूर, कहा- 'पापा ने मम्मी को अच्छे से किया है ट्रेन'
मां नीतू कपूर से इस चीज में हारी बेटी रिद्धिमा कपूर, कहा- 'पापा ने मम्मी को अच्छे से किया है ट्रेन'

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज कलकारा ऋषि कपूर आज इस दुनिया में नहीं है। उनके जाने का गम आज भी उनके फैंस को काफी खलता है। उनको भुलापाना न सिर्फ उनकी फैमिली के लिए मुश्किल बल्कि उनके फैंस के लिए भी। वहीं ऋषि कपूर की बेटी ​रिद्धिमा कपूर साहनी लगातार अपने पिता को याद कर रह हैं। पिता के निधन के बाद से ही रिद्धिमा उनके याद में लगातार तस्वीरें शेयर करती जा रही हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनकी बेटी रिद्धिमा अपनी मां के साथ हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां नीतू सिंह की तारीफ करते हुए पापा को याद किया। 

loksabha election banner

दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में स्क्रैबल बोर्ड और स्कोर शीट नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिख- 'पापा ने मां को अच्छे से ट्रेन किया है। उन्होंने मुझे गेम में दो बार हरा दिया।'बता दें कि नीतू सिंह ने गेम में रिद्धिमा कपूर को दो बार हराया।

 

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निधन को कल यानी 30 मई को एक महीना हो जाएगा। ​ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे हुआ था। उन्होंने मुंबई के एच.एन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया। 

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। 

​​ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी और नीतू सिंह की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता था। वहीं ​ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे। वह हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से देते थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.