Move to Jagran APP

Riddhima Kapoor Birthday Party: ऐसे होती है कपूर फैमिली की पार्टी, देखें- तस्वीरें

Riddhima Kapoor Birthday Party रिद्धिमा कपूर के जन्मदिन पर कपूर फैमिली की पार्टी में करीबी लोगों ने जमकर मस्ती की।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 08:45 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 11:15 AM (IST)
Riddhima Kapoor Birthday Party: ऐसे होती है कपूर फैमिली की पार्टी, देखें- तस्वीरें
Riddhima Kapoor Birthday Party: ऐसे होती है कपूर फैमिली की पार्टी, देखें- तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने परिवार के साथ घर पर ही अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रिद्धिमा के बर्थडे पर घर पर ही एक छोटी से पार्टी हुई, जिसमें कुछ खास मेहमान ही मौजूद रहे। इन खान मेहमानों में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। रिद्धिमा का आज यानी 15 सितंबर को जन्मदिन है और देर रात कपूर फैमिली ने पार्टी की। अब रिद्धिमा ने इस पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनसे पता चला है कि रिद्धिमा के बर्थडे पर सभी ने जमकर मस्ती की है।

loksabha election banner

पार्टी में करीना व्हाइट शर्ट और ब्लैक बॉटम्स जबकि करिश्मा फ्लोरल आउटफिट में नज़र आईं। वहीं, आलिया कैजुअल लुक में पार्टी में दिखाई दीं। रिद्धिमा ने पार्टी की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा है- 'फैमिली'। इन फोटो में रणबीर कपूर, आलिया, नीतू कपूर मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी पार्टी की कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की है।

 

View this post on Instagram

Family ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

फैमिली ने बनाया है खास वीडियो

रिद्धिमा के बर्थडे पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट और जैन फैमिली के लोगों ने भी मिलकर रिद्धिमा के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया है। यह वीडियो 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गाने पर बनाया गया है, जिसमें सभी फैमिली मेंबर डांस और अलग अलग एक्ट करते नज़र आ रहे हैं। रिद्धिमा ने यह वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है- 'बेस्ट बर्थडे सरप्राइज। सभी को धन्यवाद।' हालांकि अब रिद्धिमा ने यह वीडियो डिलीट किया है।

 

View this post on Instagram

Welcoming the 40s - New beginnings new ideas new energy! Bring it on ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर भी एक साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस बर्थडे वीडियो में रणबीर और आलिया के डांस की खास चर्चा हो रही है। इन वीडियो और तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि कपूर फैमिली की होम पार्टी कैसी होती है और सेलेब्स अपने घर पर कैसे मस्ती करते हैं... 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.