Richa Chadha के पैर लगी चोट, एक्स-रे शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया कैसे हुईं जख्मी
नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऋचा चड्ढा के फैंस के लिए बुरी खबर है। वह जख्मी हो गई हैं। अभिनेत्री के पैर में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी खुद ऋचा चड्ढा ने दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऋचा चड्ढा के फैंस के लिए बुरी खबर है। वह जख्मी हो गई हैं। अभिनेत्री के पैर में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी खुद ऋचा चड्ढा ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जख्मी पैर की तस्वीर साझा कर खुद के घायल होने के बारे में बताया है। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया है कि उन्हें यह चोट कैसे लगी है।
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलासे करती रहती हैं। ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाएं पैर की दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में उनके पैर का एक्स-रे दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनका जख्मी पैर नजर आ रहे है।
इस तस्वीर के साथ ऋचा चड्ढा ने कैप्शन में 'धैर्य' लिखा है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के जख्मी पैर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा बॉलीवुड के सितारे भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सितारों ने ऋचा चड्ढा के जल्द ठीक होने की कामना की है। साथ ही यह भी पूछा है कि उन्हें पैर में यह चोट कैसे लगी है।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने ऋचा चड्ढा की तस्वीर पर कमेंट कर पूछा कि 'क्या हुआ ?' उनके इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने लिखा, 'ठोकर लग गई है।' सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता और ऋचा चड्ढा का कमेंट भी वायरल हो रहा है। बात करें ऋचा चड्ढा की निजी जिंदगी की तो वह इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता अली फजल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
तस्वीर: ऋचा चड्ढा के इंस्टाग्राम अकाउंट से
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है जिसका नाम ‘पुशिंग बटंस स्टूडियों’ है। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ है। बात करें ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार वेब सीरीज लाहौर कॉन्फिडेंशियल और फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर में नजर आई थीं।