Move to Jagran APP

रिया कपूर ने मां के गहने पहनकर अपनी शादी को बनाया और भी खास, तस्वीर शेयर बोलीं Thankyou

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने भी अपने इस दिन को खास बनाने के लिए मां के गहनों का सहारा लिया। इस बारे में खुद रिया ने ही सोशल मीडिया के जरिए बताया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 07:28 AM (IST)
रिया कपूर ने मां के गहने पहनकर अपनी शादी को बनाया और भी खास, तस्वीर शेयर बोलीं Thankyou
रिया कपूर ने शादी में पहनी मां की ज्वेलरी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। शादी हर लड़की के लिए उसके जीवन का सबसे खास दिन होता है। ऐसे में हर लड़की चाहती है कि इस खास दिन को वो सबसे खूबसूरत और यादगार बनाए। इस दिन माता- पिता से जितना आशीर्वाद मिले वो कम ही होता है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने भी अपने इस दिन को खास बनाने के लिए मां के गहनों का सहारा लिया। इस बारे में खुद रिया ने ही सोशल मीडिया के जरिए बताया है।

loksabha election banner

रिया कपूर 14 अगस्त को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। रिया कपूर ने अपनी शादी को एकदम साधारण ही रखा था। इस शादी मे केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। रिया ने अपनी शादी में मेहंदी, हल्दी, संगीत जैसे किसी भी फंक्शन का आयोजन नही किया। बल्कि हर संभव कोशिश की उनकी शादी साधारण ही रहे। इतनी ही नहीं उन्होंने अपने वेडिंग लुक को भी एकदम साधारण ही रहने दिया। ना उन्होंने किसी चटक रंग का इस्तेमाल किया और ना ही ज्यादा मेकअप और भारी ज्वेलरी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

रिया कपूर ने अपने साधारण लुक को खास बनाया अपनी मां के गहनों के साथ। दरअसल रिया कपूर ने अपनी शादी में पहनने के लिए मां के गहने चुने। रिया ने इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी मां को Thankyou भी किया है। वहीं रिया ने अपना लुक भी बेहद सिंपल ही रका था। रिया ने अपनी शादी में सफेद साड़ी पर गोल्डन वर्क वाली साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी ना पहनते हुए हल्की ज्वेलरी पहनी। सिर पर उन्होंने लाल चुनरी की जगह सफेद नेट का इस्तेमाल किया। इस लुक में रिया किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी एक दूसरे को करीब 12 सालों से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही थीं और करण इस फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। रिया ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को छुपाकर नहीं रखा। वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी और करण की कई तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.