Move to Jagran APP

रिया कपूर ने दिखाई हनीमून की बेहद रोमांटिक Photos, पति संग मालदीव में कर रहीं हैं एंजॉय

एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इन दिनों अपने पति करण बुलानी के साथ हनीमून पर हैं। मालदीव से रिया ने कुछ बेहद ही रोमांटिक सी फोटो शेयर की है। साथ ही रिया ने लगे हाथ ये भी बता दिया इन प्यारी तस्वीरों को कैप्शन की जरूरत ही नहीं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 08:52 AM (IST)
रिया कपूर ने दिखाई हनीमून की बेहद रोमांटिक Photos, पति संग मालदीव में कर रहीं हैं एंजॉय
Image Source: Reah Kapoor Social Media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इन दिनों अपने पति करण बुलानी के साथ हनीमून पर हैं। मालदीव से रिया ने कुछ बेहद ही रोमांटिक सी फोटो शेयर की है। साथ ही रिया ने लगे हाथ ये भी बता दिया इन प्यारी तस्वीरों को कैप्शन की जरूरत ही नहीं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरिज में रिया ने मालदीव में अपनी छुट्टी के स्निपेट्स पोस्ट किए। इस फोटोज में रिया काफी कूल और खुश नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

पिछलों दिनों भी रिया ने हनीमून की बेहद बोल्ड फोटो शेयर की थी। इन तस्वीरों में रिया स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आ रही थीं। साथ ही इसपर कैप्शन दिया,'बच्चों को नानी के घर पर छोड़ दिया'। इस पोस्ट पर सिलेब्रिटिज और फैन्स ने दिल खोलकर रिएक्शन दिया। अनिल कपूर की लाड़ली ने पिछले महीने ही फिल्म डायरेक्ट करण बुलानी के साथ सात फेरे लिए थे।

रिया कपूर ने 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के करीब तीन हफ्ते बाद अब रिया कपूर पति के साथ हनीमून के लिए रवाना हुईं। बीते दिन रिया कपूर पति करण बूलानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। हालांकि उस समय किसी को भी ये नहीं पता था कि रिया कपूर हनीमून के लिए कहां जा रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

दरअसल रिया कपूर अपने पति करण बूलानी के साथ हनीमून के लिए मालदीव्स गई हैं। रिया ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। रिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिया मालदीव्स पहुंचने के बाद से ही सोशल मीडिया पर स्टोरीज शेयर कर रही हैं। जिसके जरिए उनके फैंस को पता चला है कि रिया मालदीव्स में हैं। वहीं हाल ही में रिया ने अपने हनीमून से अपनी एक बोल्ड तस्वीर भी शेयर की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.