रिया कपूर अपने हनीमून पर बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट कर हुईं ट्रोल, लोग बोले- कुछ ज्यादा ही दिखा दिया
रिया कपूर की इन रोमांटिक तस्वीरों पर बड़ी बहन सोनम कपूर और बाकी सेलेब्स ने काफी प्यार लुटाया। हालांकि नेटिज़न्स ने वो फोटो रास नहीं आ रही जिसमें रिया यॉट पर व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान रिया अपने पति को फोरहेड पर किस कर रहीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इनदिनों अपने पति करण बुलानी के साथ हनीमून पर हैं। रिया ने अपनी हॉट फोटोज से मालदीव के समुंदर में आग लगा दी है। ये कपल लगभग हर रोज ही अपनी रोमांटिक फोटो शेयर कर लोगों को आहें भरने पर मजबूर कर रहा है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर रिया की फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स रिया की बिकिनी पोज को लेकर लगाता कमेंट कर रहे हैं।
रिया की इन रोमांटिक तस्वीरों पर बड़ी बहन सोनम कपूर और बाकी सेलेब्स ने काफी प्यार लुटाया। हालांकि, नेटिज़न्स ने वो फोटो रास नहीं आ रही जिसमें रिया यॉट पर व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान रिया अपने पति को फोरहेड पर किस कर रहीं। सोशल मीडिया यूजर्स को रिया की ये ड्रेस काफी बोल्ड लगी। एक फैन ने तो रिया से कोई और कलर ट्राई करने को कहा। उसका कहना है कि रिया ने शादी से लेकर अबतक सिर्फ सफेद रंग ही पहना है।
इससे पहले रिया कपूर अपने हनीमून से एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। उस तस्वीर में रिया कपूर बिकिनी पहने नजर आई थीं। रिया बिकिनी पहनकर पूल में मस्ती करती दिखी थीं। इसके अलावा करण ने भी तस्वीरें शेयर कीं जिनमें रिया और करण दोनों पूल में मस्ती कर रहे थे। वहीं रिया कपूर लगातार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी अपने हनीमून की झलक फैन्स को दिखाती रहती हैं। रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
रिया कपूर ने 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के करीब तीन हफ्ते बाद अब रिया कपूर पति के साथ हनीमून के लिए रवाना हुईं। बीते दिन रिया कपूर पति करण बूलानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। हालांकि उस समय किसी को भी ये नहीं पता था कि रिया कपूर हनीमून के लिए कहां जा रही हैं।