Move to Jagran APP

जमकर ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती, इस वजह से आईं सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर

नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर चल रही थीं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 01:07 PM (IST)
जमकर ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती, इस वजह से आईं सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती, तस्वीर: इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर चल रही थीं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती अपने करीबी दोस्त और रियलिटी शो रोडीज के होस्ट राजीव लक्ष्मण के घर उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंची। राजीव लक्ष्मण ने रिया के साथ पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की थीं।

loksabha election banner

तस्वीरों में रिया चक्रवर्ती काफी खुश दिख रही थीं। हालांकि काफी आलोचना के बाद राजीव लक्ष्मण को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रिया के साथ की तस्वीरों को डिलीट करना पड़ा, लेकिन उनकी पार्टी में जाने की वजह से अब रिया चक्रवर्ती ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को खूब ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही मीम्स भी साझा कर रहे हैं।

SUSHHOLIC SNEHA 21 नाम के एक यूजर ने रिया को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'उनको शर्म आनी चाहिए, बहुत शर्मनाक है। और कितने ब्वॉयफ्रेंड चाहिए।' Jennifer Winget नाम की यूजर ने रिया चक्रवर्ती की नई और पुरानी तस्वीर को साझा किया और उनकी ड्रेस पर टिप्पणी की। यूजर ने लिखा, 'उन्होंने वही ड्रेस पहनी है जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ यूरोप ट्रिप पर पहनी थी।' इनके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया चक्रवर्ती के साथ राजीव लक्ष्मण को भी ट्रोल किया है।

इन दोनों कलाकारों को ट्रोल करते हुए ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। 14 जून 2020 को उनकी मौते के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी ने जांच शुरू की। मामले में ड्रग्स का लेनदेन करने और सेवन करने के आरोप में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। कुछ दिनों बाद उन्हें कोर्ट से जमानत पर छोड़ दिया गया। इसके बाद से रिया चक्रवर्ती लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.