Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया क्यों 8 जून को उन्होंने छोड़ा था सुशांत का घर, बताई पूरी कहानी

Sushant Singh Rajput Case रिया चक्रर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया कि ​आखिर वह सुशांत की मौत से 6 दिन पहले 8 जून को उनका घर क्यों छोड़कर चली गई थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 05:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 05:18 PM (IST)
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया क्यों 8 जून को उन्होंने छोड़ा था सुशांत का घर, बताई पूरी कहानी
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया क्यों 8 जून को उन्होंने छोड़ा था सुशांत का घर, बताई पूरी कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत केस में अब तेजी से जांच शुरू हो गई है। सुशांत डेथ केस अब सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं अब सीबीआई इस केस के हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। सुशांत सिंह के पिता केके​ सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया। उन्होंने ये एफआईआर सुशांत​ की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके परिवार के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराया। केके सिंह ने​ रिया और उनकी फैमिली पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य कई मामलों के तहत केस दर्ज कराया गया है। इसी के बाद से ही लगातार रिया चक्रवर्ती उनके भाई और पिता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रहा है। इसी बीच रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया कि ​आखिर एक्ट्रेस ने 8 जून को सुशांत का घर क्यों छोड़कर चली गई थीं।    

loksabha election banner

रिया चक्रर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया है। सतीश ने 8 जून को रिया के घर छोड़ने के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की  मौत से 6 दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने उनके ही कहने पर घर छोड़ा था। वकील सतीश मानेशिंदे के अनुसार रिया, सुशांत को बीमारी की हालत में अकेला नहीं छोड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने मजबूरी में ऐसा किया।  

दरअसल, खुद सुशांत सिंह ने रिया को कुछ दिनों अकेला छोड़ने के लिए कहा था। सतीश मानेशिंदे ने इंटरव्यू में बताया कि सुशांत अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने फैमिली को कई फोन भी किए थे। यहीं नहीं सुशांत ने अपने परिवार से न सिर्फ मिलने के लिए कहा बल्कि उनके मुंबई तक छोड़ने की बात भी कही थी।  

वहीं परिवार ने कुछ दिनों के बाद ही जवाब दिया और बाद में उनकी मुंबई वाली बहन मीतू सिंह उनके साथ रहने के लिए तैयार हो गई। यहीं नहीं वकील ने ये भी दावा किया कि रिया एंजाइटी और पेनिस अटैक से भी पीड़ित थी। ऐसे में सुशांत का व्यवहार उन्हें और परेशान कर रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.