Rhea Chakraborty: पिछले साल रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ ऐसे सेलिब्रेट किया था बर्थडे, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ता का आज 28वां जन्मदिन है। लेकिन शायद रिया आज उदास होंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ता का आज 28वां जन्मदिन है। लेकिन शायद रिया आज उदास होंगी। क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने ब्वायफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया। रिया और सुशांत ने कभी खुलकर अपने रिलेशन के बारे में बात नहीं की थी मगर दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नज़र आते थे। चर्चा वहां से शुरू हुई जब आज ही के दिन यानी रिया के जन्मदिन पर सुशांत और उनकी वेकेशन की तस्वीरें सामने आईं।
पिछले साल रिया ने अपना जन्मदिन सुशांत के साथ ही सेलिब्रेट किया था। उस दौरान एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिनमें वो सुशांत के साथ मस्ती करती नज़र आ रही हैं। रिया ने अपने बर्थडे सिलेब्रेशन की एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
आपको बता दें कि सुशांत डिप्रेशन शिकार थे, इस वजह से रिया उनके साथ रहती थीं। लेकिन जब सुशांत की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो महेश भट्ट ने रिया को सलाह दी कि वो खुद को सुशांत से अलग कर लें वरना इसका असर उनपर भी पड़ेगा। महेश भट्ट की सलाह के बाद रिया ने सुशांत की बहनों के घर आने का इंतजार किया और उसके बाद वो उनके घर से चली गईं। डिप्रेशन की वजह से सुशांत की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें आवाजें सुनाई देने लगी थीं। वो रिया से कहते के कि उन्हें लगता है कि उन्हें कोई मारना चाहता है।