Move to Jagran APP

Kabhi Khushi Kabhie Gham : 19 सालों में कितने बदल गए शाहरुख-काजोल के ऑन स्क्रीन बेटे जिबरान खान, आलिया के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

एक्टर जिबरान खान एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जिबरान के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 11:15 AM (IST)
Remember Shah Rukh Khan Kajol Kabhi Khushi Kabhie Gham Onscreen Son Jibraan Khan See How He Looks Like Now

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों का जब भी जिक्र होगा उसमें शाहरुख खान और काजोल की  फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का नाम हमेशा ही लिया जाएगा। इस फिल्म का हिंदी सिनेमा में एक खास स्थान है। आज भी ये फिल्म दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में  शाहरुख खान, काजोल के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे सितारों ने जबरदस्त काम किया था।

loksabha election banner

आपको इस फिल्म में काजोल के बेटे का रोल अदा करने वाला वो छोटा सा बच्चा याद है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जिबरान खान की। नन्हें से जिबरान आज 27 साल के हो चुके हैं। आज जिबरान काफी बदल चुके हैं। अब वह काफी हैंडसम हो गए हैं। एक मासूम बच्चे का किरदार निभाने वाले जिबरान खान की पर्सनेलिटी अब काफी शानदार नजर आती है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jibraan Khan (@jibraan.khan)

एक्टर जिबरान खान एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जिबरान के इंस्टाग्राम पर 1 लाख, 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं कल यानी 4 दिसंबर को जिबरान ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर उनके फैंस, दोस्तों और परिवार ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jibraan Khan (@jibraan.khan)

जिबरान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपनी आने वाली नई फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' की तैयारियों में जुटे हैं। करण जौहर की इस फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' में जिबरान चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर बने हैं। इस मूवी में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्रट के साथ दिखाई देंगे। इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं। जिबरान खान, अर्जुन फिरोज खान के बेटे हैं। जिबराना को एक्टिंग के अलावा डांस का बेहद शौक है। उन्होंने श्यामक डावर इंस्टिट्यूट ऑफ प्रफेशनल आर्ट्स से डांस की ट्रेनिंग भी ली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.