Move to Jagran APP

Rashmika Mandanna और विक्की कौशल के अंडरवियर ऐड को देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा ऐड की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। कई सितारे हैं जिनके ऐड फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं कुछ सितारों को अपने ऐड की वजह से विवादों और आलोचना का भी सामना करना पड़ता है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 02:55 PM (IST)
Rashmika Mandanna और विक्की कौशल के अंडरवियर ऐड को देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, तस्वीर : यूट्यूब- Rashmika Mandanna Official

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा ऐड की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। कई सितारे हैं जिनके ऐड फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं कुछ सितारों को अपने ऐड की वजह से विवादों और आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को अपने एक ऐड की वजह से लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

इन दोनों का यह ऐड एक अंडरवियर का है। इस ऐड में रश्मिका मंदाना को विक्की कौशल का अंडरवियर देखकर रोमांटिक होते हुए दिखाया गया है। इन दोनों कलाकारों के इस ऐड की कई सोशल मीडिया यूजर्स आलोचना कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐड की बात की जाए तो इसमें दिखाया गया है कि रश्मिका मंदाना एक योगा सेशन दे रही होती हैं और उनके साथ विक्की भी योगा कर रहे होते हैं।

ऐड के वीडियो में आगे देखाया गया है कि जब विक्की कौशल योगा करते हैं तो उनके अंडरवियर से पैंट खिसक जाती है और अंडरवियर की स्ट्रिप नजर आने लगती है, जिसे देख रश्मिका मंदाना रोमांटिक एक्सप्रेशन देने लगती हैं। इसके साथ ही अगले दिन अंडरवियर की स्ट्रिप देखने के लिए रश्मिका फिर से प्लान करती हैं। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के इस ऐड को देखकर बहुत से लोग भड़क गए हैं।

Vivek Nair - The Thrifty Marketer नाम के यूजर ने इस ऐड को देखकर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हाल के दिनों में देखा गया सबसे सस्ता और खराब ऐड है.. रश्मिका मंदाना जैसी अभिनेत्रियां लड़कियों को इससे बर्बाद कर सकती हैं ... मुझे नहीं लगता कि कोई लड़की किसी के अंडरवियर को देखकर एक्साइटेड होगी।'

राaहुल Chugh नाम के यूजर ने अपने ट्वीट में रश्मिका मंदाना को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, 'डियर रश्मिका मंदाना मैंने आपका ऐड देखा और उसने मुझे काफी निराश किया। मैंने आपसे कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी। आप ऐसा नहीं कर सकती हैं, क्योंकि आप एक नेशनल क्रश हो, लाखों दिलों की धड़कन हो। माफी चाहता हूं अगर मैंने कुछ गलत कहा हो तो, हमेशा मुस्कुराते रहिए।'

Men's rights ने लिखा, 'विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना यह किस तरह का ऐड है ? आपको नहीं लगता है यह बहुत फनी है ?' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना को उनके अंडरवियर ऐड के लिए ट्रोल किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.