रणवीर सिंह के लिए एक और फिल्म फाइनल! अब इस डायरेक्टर के साथ तीसरी बार करेंगे काम
Ranveer Singh Next project रणवीर सिंह तीसरी बार जोया अख्तर के साथ काम करने जा रहे हैं इससे पहले उन्होंने गली ब्वॉय में काम किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मी गलियारों से खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और जोया अख्तर एक बार फिर साथ में आने वाले हैं। अगर जोया के अगले प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह का नाम फाइनल हो जाता है तो यह तीसरी बार होगा कि जब जोया-रणबीर साथ में एक प्रोजेक्ट के लिए काम करेंगे। इससे पहले जब रणवीर सिंह ने फिल्म गली ब्वॉय में जोया अख्तर के साथ काम किया था तो फिल्म ने भारत से लेकर विदेश तक धमाल मचा दिया था और कई अवॉर्ड अपने नाम भी किए थे।
अब जोया अख्तर के साथ तीसरी बार करेंगे काम
अब खबर आ ही है कि दोनों फिर से और तीसरी बार साथ आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि जोया ने जब स्क्रिप्ट लिखना खत्म की थी, तब से रणवीर सिंह उनके लिए पहली चॉइस हैं। दरअसल, रणवीर सिंह और जोया अख्तर दोनों को एक-दूसरे से काफी लगाव है। रणवीर, जोया के लिए पागल हैं जबकि जोया भी हमेशा रणवीर की तारीफ करती रहती हैं और दोनों एक दूसरे को समझते हैं।
स्क्रिप्ट में थे पहले पसंद
सूत्रों का कहना है कि जब ज़ोया ने अपनी अगली स्क्रिप्ट पूरी की थी तब रणवीर उनकी पहली पसंद थे। यह सिर्फ उसके लिए उनके शौक के कारण नहीं है, बल्कि इसलिए भी कि क्योंकि वह जानती हैं कि रणवीर आज सहजता से किसी भी भूमिका में फिट हो सकते हैं। खबर ये भी है कि एक्टर को भी स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है। हालांकि, अभी दोनों की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है।
बता दें रणवीर ने पहली बार 2015 में फिल्म दिल धड़कने दो में एक साथ काम किया था। इसके बाद जोया अख्तर ने रणवीर को फिल्म गली ब्वॉय ऑफर की और इस फिल्म ने 139 करोड़ का कारोबार किया और इसकी काफी सराहना हुई। भारत की ओर से फिल्म ने ऑस्कर में एंट्री ली थी, हालांकि फिल्म रेस में ज्यादा लंबी नहीं चल पाई।