Move to Jagran APP

Box Office पर थमी 'सिम्बा' की रफ़्तार, 24 दिनों में कमा चुकी है इतने करोड़

विक्की कौशल की उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक रिलीज़ होने के बाद सिम्बा बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी हुई है। फ़िल्म का अब 250 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 07:59 AM (IST)
Box Office पर थमी 'सिम्बा' की रफ़्तार, 24 दिनों में कमा चुकी है इतने करोड़
Box Office पर थमी 'सिम्बा' की रफ़्तार, 24 दिनों में कमा चुकी है इतने करोड़

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली ख़ान की फ़िल्म 'सिम्बा' चौथे हफ़्ते में चल रही है और अब इसकी रफ़्तार थमने लगी है। ख़ासकर विक्की कौशल की 'उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक' रिलीज़ होने के बाद सिम्बा बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी हुई है। फ़िल्म का अब 250 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है। हालांकि चौथे वीकेंड के बाद कमाई थोड़ी बढ़ी है।

loksabha election banner

18 जनवरी को सिम्बा का चौथा हफ़्ता शुरू हुआ था। चौथे शुक्रवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ ₹66 लाख जमा किये, जबकि शनिवार और रविवार को ₹1.22 करोड़ और ₹1.85 करोड़ का कारोबार किया। अब 24 दिन बाद फ़िल्म का कलेक्शन 236.22 करोड़ पर है। 'पद्मावत' के बाद 'सिम्बा' रणवीर की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 

  • पद्मावत- ₹300.26 करोड़
  • सिम्बा- ₹236.22 करोड़
  • रेस 3- ₹169 करोड़
  • बाग़ी2- ₹165 करोड़ 

तीसरे हफ़्ते में मिले ₹20 करोड़

'सिम्बा' 11 जनवरी को तीसरे हफ़्ते में दाख़िल हुई थी। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹2.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि शनिवार को आंकड़ों में उछाल आया और ₹4.51 करोड़ 'सिम्बा' की झोली में आ गये। वहीं रविवार को फ़िल्म ने ₹5.30 करोड़ जमा कर लिये। सोमवार को सिम्बा ने 2.87 करोड़, मंगलवार को 2.29 करोड़, बुधवार को 1.31 करोड़ और गुरुवार को 1.18 करोड़ जमा किये थे। तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म को 20.06 करोड़ मिले, जबकि फ़िल्म का नेट कलेक्शन 232.49 करोड़ हो चुका था।

  • तीसरे वीक में 18वें दिन सिम्बा ने चेन्नई एक्सप्रेस के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा, जिसमें उनकी बेटर हाफ दीपिका पादुकोण ने शाह रुख़ के साथ लीड रोल निभाया था। जबकि रोहित शेट्टी ने फ़िल्म को डायरेक्ट किया था। चेन्नई एक्सप्रेस ने ₹227.13 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

दूसरे हफ़्ते में मिले 62 करोड़

4 जनवरी को फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी थी। दूसरे शुक्रवार को इसने ₹9.02 का कलेक्शन किया। शनिवार को ₹13.32 करोड़ बटोर लिये और रविवार को ₹17.49 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया। दूसरे सोमवार (7 जनवरी) को फ़िल्म ने ₹6.16 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार (8 जनवरी) को फ़िल्म ने ₹6.03 करोड़ जमा किये, जबकि बुधवार (9 फरवरी) को फ़िल्म ने 5.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। गुरुवार (10 जनवरी) को फ़िल्म ने लगभग 4.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 61.62 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया।

  • सिम्बा ने दूसरे वीकेंड में ₹39.83 करोड़ जमा किये। दूसरे वीकेंड में कमाई के मामले में सिम्बा 2018 की तीसरी फ़िल्म है। दूसरे वीकेंड में संजू ने सबसे अधिक ₹63.15 करोड़ और पद्मावत ने ₹46 करोड़ जमा किये थे। 
  • 12वें दिन सिम्बा ने सलमान ख़ान की एक था टाइगर को पीछे छोड़ा, जिसने 198 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था, जबकि 13वें दिन फ़िल्म ने अजय देवगन की गोलमाल अगेन और शाह रुख़ की हैप्पी न्यू ईयर के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को मात दी। इन दोनों फ़िल्मों के कलेक्शंस क़रीब 205 करोड़े थे।  

पहले हफ़्ते में 151 करोड़ की कमाई

28 दिसम्बर को रिलीज़ हुई 'सिम्बा' को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच काफ़ी हाइप थी, जिसके चलते जिसके चलते फ़िल्म ने ₹20.72 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को ₹23.33 करोड़ और ₹31 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में ही 'सिम्बा' का बॉक्स कलेक्शन ₹75 करोड़ हो चुका था। वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं, मगर सिम्बा ने पहले सोमवार (31 दिसम्बर) को ओपनिंग डे से भी अधिक ₹21.24 करोड़ का कारोबार किया था। ध्यान रहे कि साल का आख़िरी दिन होने की वजह से देशभर में लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे रहते हैं, मगर सिम्बा के कलेक्शंस बढ़े। वहीं मंगलवार (एक जनवरी) को रिकॉर्ड ₹28.19 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि बुधवार को फिल्म ने ₹14.49 करोड़ बटोरे थे।गुरुवार को फ़िल्म की कमाई ₹11.78 करोड़ रही थी, जिसे मिलाकर सिम्बा ने पहले हफ़्ते में ₹150.81 करोड़ का बिज़नेस कर लिया।

  • रणवीर सिंह का यह पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड है। इससे पहले 2018 के जनवरी महीने में आयी 'पद्मावत' ने पहले हफ़्ते में 150 करोड़ जमा किये थे। हालांकि 'पद्मावत' को 8 दिनों का ओपनिंग वीक मिला था। 

रोहित की आठवीं 100 करोड़ी और तीसरी 200 करोड़ी फ़िल्म

सिम्बा निर्देशक रोहित शेट्टी की लगातार आठवीं फ़िल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हुई है और तीसरी 200 करोड़ की फ़िल्म बन चुकी है। ₹236.22 करोड़ के साथ सिम्बा रोहित के करियर की भी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 

  • गोलमाल अगेन- ₹205.69 करोड़ (2017)- अजय देवगन
  • दिलवाले- ₹148.72 करोड़ (2015)- शाह रुख़ ख़ान
  • सिंघम रिटर्न्स- ₹140.62 करोड़ (2014)- अजय देवगन
  • चेन्नई एक्सप्रेस- ₹227.13 करोड़ (2013)- शाह रुख़ ख़ान
  • बोल बच्चन- ₹102.94 करोड़ (2012)- अजय देवगन, अभिषेक बच्चन
  • सिंघम- ₹100.30 करोड़ (2011)- अजय देवगन
  • गोलमाल 3- ₹106.34 करोड़ (2010)- अजय देवगन

2018 की तेहरवीं 100 करोड़ी फ़िल्म

सिम्बा रिलीज़ के 5वें दिन 100 करोड़ क्लब में पहुंच गयी थी। 2018 की 13वीं फ़िल्म है, जो ₹100 करोड़ क्लब में पहुंची है। 2018 में जिन फ़िल्मों ने ₹100 करोड़ के पड़ाव को पार किया है, वो इस प्रकार हैं-

  • पद्मावत- रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर- ₹300.25 करोड़
  • सोनू के टीटू की स्वीटी- कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा- ₹108.71 करोड़
  • रेड- अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज़- ₹101.54 करोड़
  • बाग़ी2- टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी- ₹165 करोड़
  • राज़ी- आलिया भट्ट, विक्की कौशल- ₹123.17 करोड़
  • रेस3- सलमान ख़ान- ₹169 करोड़-
  • संजू- रणबीर कपूर- ₹341.22 करोड़
  • गोल्ड- अक्षय कुमार, मौनी रॉय- ₹107.37 करोड़
  • स्त्री- राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर- ₹129.67 करोड़
  • बधाई हो- आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा- ₹136.80 करोड़
  • ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान- आमिर ख़ान, अमिताभ बच्चन- ₹151.19 करोड़
  • 2.0- अक्षय कुमार, रजनीकांत- ₹188 करोड़

रोहित-रणवीर पहली बार 

'सिम्बा' के ज़रिए रणवीर सिंह ने पहली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम किया है और पहली ही बार उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी है। फ़िल्म में रणवीर के किरदार का नाम संग्राम भालेराव है, जो सिंघम का ट्विस्टेड वर्ज़न है। सिंघम जहां ईमानदार और उसूल पसंद पुलिस अफ़सर है, वहीं सिम्बा भ्रष्ट है। यूनिफॉर्म को वो पैसा कमाने का ज़रिया मानता है। सिम्बा में सारा अली ख़ान फ़ीमेल लीड हैं, मगर उनके हिस्से कुछ गाने और सीन ही आये हैं। सोनू सूद खलनायक बने हैं। करण जौहर सह-निर्माता हैं। दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर की यह पहली रिलीज़ है। सिम्बा में सिंघम यानि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। वहीं, फ़िल्म के 'आंख मारे' गाने में तुषार कपूर, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी दिखायी दिये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.