रणवीर सिंह की नस-नस में भरी है शरारत, देखिए दुल्हन दीपिका संग मस्ती की 14 तस्वीरें
इन तस्वीरों को देखने के बाद रणवीर और दीपिका के फैंस की वो शिकायतें दूर हो जाएंगी, जो पहली तस्वीर के लिए इंतज़ार करवाने में हुई थीं।
मुंबई। रणवीर सिंह की नस-नस में शरारत भरी है। उन्हें क़रीब से जानने वाले उनकी शख़्सियत के इस पहलू को अच्छी तरह जानते हैं। रणवीर सबके सामने ख़ुद को बिना किसी पर्दादारी के पेश करते हैं। उनका खिलंदड़पन, नटखट हरकतें अक्सर मीडिया में आती रही हैं, मगर शादी के दौरान भी रणवीर ने अपना यह अंदाज़े-बयां नहीं बदला और दुल्हन दीपिका के साथ ख़ूब मस्ती की।
रणवीर 20 नवंबर को बेंगलुरु पहुंच गये हैं, जहां 21 नवंबर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। इससे पहले रणवीर ने सोशल मीडिया में अपनी शादी की बेहद दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट की हैं। शादी की पहली तस्वीर के लिए तरस रहे फैंस के लिए रणवीर ने शादी की पूरी एल्बम ही पोस्ट कर दी है।
आप इन तस्वीरों को देखेंगे तो लगेगा जैसे रणवीर की शादी में ख़ुद शामिल हैं। हर मौक़े की तस्वीर रणवीर ने पेश की है। सजी-धजी दुल्हन दीपिका के साथ रणवीर हंसते-खिलखिलाते नज़र आ रहे हैं। सिंधी रीति-रिवाज़ से हुई शादी के मौक़े की इस तस्वीर में आप रणवीर की नाटकीयता देखकर हंस पड़ेंगे। दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना की मुद्रा में रणवीर को देख दीपिका भी मुस्कुरा रही हैं।
pic.twitter.com/0aYxuNMifH— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
रणवीर और दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज़ से हुई थी, जिसमें परिवार और क़रीबी दोस्तों को मिलाकर क़रीब 40 बाराती ही शामिल हुए थे।
pic.twitter.com/tVRcky634K— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
नीचे दी गयी तस्वीरें पहले दिन यानि 14 नवंबर की हैं, जब कोंकणी रिवाज़ से दोनों ने एक-दूसरे को अपना बनाया। इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका को शादी के बाद की रस्मों को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।
pic.twitter.com/1r443bOmLY— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
pic.twitter.com/NLkDVT7l66 — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
यह तस्वीरें शादी समारोह शुरू होने से पहले की हैं। हाथों में मेहंदी लगाकर दीपिका परिवार और दोस्तों के साथ अपनी जीवन में आयी इस ख़ुशी को एंजॉय कर रही हैं।
pic.twitter.com/jI3fcVPvgc — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
उम्मीद है कि इन तस्वीरों को देखने के बाद रणवीर और दीपिका के फैंस की वो शिकायतें दूर हो जाएंगी, जो पहली तस्वीर के लिए इंतज़ार करवाने में हुई थीं।