Ranveer Deepika Photo : 7 साल पहले भी दीपिका पादुकोण को ऐसे निहारते थे रणवीर सिंह, शेयर की फोटो
Ranveer Deepika Photo रणवीर ने दीपिका पादुकोण और अपनी एक सात साल पुरानी फोटो शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। Photo- Ranveer Insta
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के लिए प्यार ज़ाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। खासतौर पर रणवीर सिंह, रणवीर कई बार ये दिखा चुके हैं कि वो दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं। वैसे रणवीर का प्यार दीपिका के लिए शादी के बाद नहीं बल्कि शादी से पहले भी उतना ही थी। ये बात तो दोनों कुबूल चुके हैं कि दोनों ‘गोलियों की लीला रामलीला’ फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। रणवीर ने उसी फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो दीपिका को निहारते नज़र आ रहे हैं।
रणवीर ने जो फोटो शेयर की है उसमें दीपिका उनके आगे बैठी है और एक्ट्रेस की बैक रणवीर सिंह की तरफ है। रणवीर उनके पीछे बैठे उन्हें देख रह हैं। फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है, ‘किसी कैप्शन की जरूरत नहीं’ (No caption needed)। एक्टर की इस फोटो पर दीपिका पादुकोण ने भी मज़ेदार कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सात सालों में कुछ नहीं बदला है…’। दीपिका के अलावा इस फोटो पर आयुष्मान खुराना, परीणिती चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस, साकिब सलीम, समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। फैंस को भी कपल की फोटो काफी पसंद आ रही है।
आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका की एक साथ ये पहली फिल्म थी। रामलीला में दोनों साथ में पहली नज़र आए थे और उसी दौरान रणवीर, दीपिका पर दिल हार बैठे थे। फिल्म पर्दे पर हिट रही थी और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था।