Move to Jagran APP

Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की फोटो, कैप्शन देख चौंके फैंस

बॉलीवुड के फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया हैं। जिसमें वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 07:49 AM (IST)
Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की फोटो, कैप्शन देख चौंके फैंस
Ranveer Singh shared photos with Deepika Padukone. photo source @ranveersingh instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया हैं। जिसमें वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

इस फोटो में दीपिका ग्रे कलर के ओवर कोट के साथ ब्लैक कैप लगाए नजर आ रही हैं। तो वहीं रणवीर ग्रीन कलर की हाई नेक और ग्रे कलर की कैप के साथ डार्क गॉगल लगाए दिख रहे हैं। दीपिका और रणवीर की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर खबर लिखे जाने तक 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता ने इस फोटो को इंस्टग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘पीक-ए-बू।’ इस कैप्शन के जरिए एक्टर क्या कहना चाहते हैं, इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। लेकिन दीपिका और रणवीर अक्सर अपने प्यार का इजहार करने के लिए ऐसे ही शब्दों का उपयोग करते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ फनी डांस करती नजर आ रही थी। इस वीडियो को अभिनेत्री रणवीर सिंह को टैग करते हुए लिखा, Werk it baby दोनों का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

बता दें कि कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने अपने दोस्त और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ अपने बचपन का एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं।

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म विश्वकप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान में अहम रोल प्ले कर रही हैं। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रही सर्कस में नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.