Ranveer Singh Childhood Photo: बचपन में ऐसी हरकतें करते थे रणवीर सिंह, देखें- फोटो
Ranveer Singh Funny Photo रणवीर सिंह ने अपने बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो नकली दांत लगातार किसी को डराने की कोशिश कर रहे हैं। (फोटो- Instagram)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और कभी-कभी उनकी कोई एक्टिविटी भी उन्हें खबरों में ले आती है। ऐसा नहीं है कि रणवीर सिंह स्टार करने के बाद ऐसा करने लगे हैं, जबकि वो बचपन से ही ऐसे थे। इस बात का गवाह है उनकी बचपन की तस्वीरें, जिसमें भी वो शैतानी करते नजर आ रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर खुद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।
रणवीर सिंह ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो ड्रेकुला बनने की कोशिश कर रहे हैं और शैतानी कर रहे हैं। रणवीर सिंह की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके दोस्त उन्हें पसंद भी कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कोई कैप्शन नहीं दिया, लेकिन एक डरावनी इमोजी लगा दी है।
इस तस्वीर पर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ साथ सिद्धार्थ कपूर ने कमेंट किया है। इसके अलावा उनके फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं और नॉटी, क्यूट जैसे टैग दे रहे हैं। इस फोटो में रणवीर सिंह ने मुंह में नकली दांत बनाने के लिए कुछ फंसा रखा है और वो किसी को डराने की कोशिश कर रहे हैं। फोटो से ही समझ आ रहा है रणवीर बचपन में कितने मस्तीखोर थे।
अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिल्म 83 की तैयारी में जुटे हैं और हाल ही में लंदन शूटिंग से लौटे हैं। यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर बनी है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार दीपिका पादुकोण निभाने वाली है। बता दें कि शादी के बाद यह पहला मौका होगा, जब दीपिका और रणवीर एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।