Ranveer Singh ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो, दीपिका पादुकोण ने किया मजेदार कमेंट
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोंण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियोज फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब अभिनेता रणवीर सिहं ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो अपने बाइसेप्स को फ्लेक्स करते हुए दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोंण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियोज, फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
अब अभिनेता रणवीर सिहं ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बाइसेप्स को फ्लेक्स करते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो में रणवीर सिंह ग्रे कल की टी-शर्ट के ब्लैक कलर की कैप और डार्क सनग्लासेस के साथ गले में एक मौफलर डालकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस अंदाज में उनका लुक धांसू लग रहा है।
फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘जीवन में कोई गलती नहीं... ये केवल सबक है।’ रणवीर सिंह की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
साथ ही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने इस फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘फ्लेसिंग हार्ड हां।’ रणवीर ने उनके कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ‘आई विल बेंच-प्रेस यू।’ तो वहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और निमरत कौर ने भी कमेंट उनकी तारीफ की है।
इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोंण के साथ एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘पैक मैन इट्स द डॉट!’
बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कवि सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 1983 में वर्ल्डकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का लीड किरदारन निभा रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आने वाले हैं।