शादी, बर्थडे पार्टी, मुंडन में परफॉर्म करने लिए तैयार रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण से संपर्क करें!
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनकी फोटो देखकर लग रहा है जैसे वो किसी शादी में जाने के लिए तैयार हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे क्यूट पति-पत्नी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री जितनी अच्छी ऑन स्क्रीन है, उतनी ही अच्छी असल जिंदगी में भी है। दोनों सोशल मीडिया पर जितना एक दूसरे के लिए प्यार ज़ाहिर करते हैं, उतनी ही एक दूसरे की खिंचाई करते हैं। हाल में दीपिका ने एक बार फिर रणवीर के कैप्शन को लेकर उनकी खिंचाई की है।
दरअसल, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनकी फोटो देखकर लग रहा है जैसे वो किसी शादी में जाने के लिए तैयार हैं। रणवीर ने फोटो के साथ एक फनी कैप्शन भी लिखा है। रणवीर ने लिखा, ‘शादी का सीज़न आ गया! हायर करने के लिए एंटरटेनर... शादी, बर्थडे पार्टी, मुंडन सभी के लिए तैयार हूं’।
अब रणवीर की हैंडसम फोटो और उसपर इतना मज़ेदार कैप्शन होतो भला दीपिका पादुकोण चुप कैसे बैठ सकती हैं। पति के कैप्शन पर दीपिका ने मज़ेदार कमेंट किया। दीपिका ने कमेंट बॉक्स में लिखा , ‘रणवीर सिंह को हायर करने के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें'।
दीपिका के अलावा, अनुपम खेर, एकता कपूर, अर्जुन कपूर, मीमी चक्रवर्ती, करिश्मा कपूर, जतिन शर्मा ने भी रणवीर के मज़े लिए हैं। अर्जुन कपूर ने कमेंट लिखा, Baba u are so cheap it’s expensive। एकता कपूर ने लिखा, 'दूल्हे की जरूरत है! आपका मैनेजर कौन है? हम कॉन्टैक्ट कर लेंगे। अनूपम खेर ने कमेंट कर लिखा, 'इस फोटो में आपको जो एक्सप्रेशन है उसे देखने के बाद जो आपको बुलाएगा उसमें बहुद हिम्मत होगा'। 'सेक्रेड गेम्स' फेम जतिन शर्मा ने लिखा ‘किसी की शादी हो मैं नाचूंगा, किसी का मुंडन हो मैं नाचूंगा, किसी को बच्चा हो मैं नाचूंगा’।