Ranveer Singh Shirtless Photo: रणवीर की ये फोटो देखकर दीवानी हुईं लड़कियां, कमेंट्स की आई बाढ़
Ranveer Singhs Shirtless Photo बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्विट रहते हैं। अक्सर वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। (Photo-Ranveer Insta)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्विट रहते हैं। अक्सर वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एक ऐसी फोटो पर शेयर की है जिसने लड़कियों को दीवाना बना दिया है। हमेशा अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल होने वाले रणवीर इस तस्वीर में शर्टलैस हैं।
रणवीर इस फोटो में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस नई तस्वीर में एक्टर का लुक भी थोड़ा बदला-बदला सा लग रहा है। बहरहाल, रणवीर की इस फोटो पर कुछ ही देर में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई उन्हें हॉट कह रहा है तो कोई आग लगाने की बात कर रहा है। इस फोटो को देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई हैं।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब रणवीर ने अपनी शर्टलैस फोटो शेयर की हो। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपनी एक शर्टलैस फोटो शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी। इस फोटो में हालांकि उनका लुक अलग था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। खास बात ये है कि दीपिका पादुकोण भी उनके साथा इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगे। शादी के बाद पहली बार दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।