Move to Jagran APP

रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर खुलेआम किया दीपिका को किस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड के सबसे चर्चा कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह दीपिका को किस करते दिख रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 15 Dec 2021 12:06 PM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 12:06 PM (IST)
रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर खुलेआम किया दीपिका को किस, देखें वायरल वीडियो
Ranveer Singh openly kissed his wife Deepika Padukone at airport. photo soruce @viralbhayani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे चर्चा कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह दीपिका को किस करते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

रणवीर सिंह ने किया दीपिका को किस

रणवीर को दीपिका के इस वीडियो को पैपाराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रणवीर और दीपिका हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं, वहां मौजूद पैपराजी उनकी एक झलक को कैमरे में कैद करने के लिए पहुंच जाते हैं। वीडियो में अभिनेता रणवीर पैपराजी से बात चीत के बाद दीपिका को किस कर देते हैं, जिसके बाद एयरपोर्ट की ओर चले जाते हैं। इस दौरान अभिनेता ने टाइगर प्रिंट बूलन की स्वेट शर्ट और रेड कलर की पेंट में नजर आ रहे हैं। जबकि दीपिका व्हाइट एंड ब्लैक कलर की ड्रेस में दिख रहे हैं। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनकी ड्रेस को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि दीपिका और रणवीर अक्सर अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मजेदार फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिनको फैंस खूब पसंद करते हैं। बात अगर दोनों के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कबीर खान की फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर विश्वकप विजेता कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। तो वही दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का रोल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तीन फिल्मों में नजर आ चुकी है दोनों की जोड़ी

रणवीर और दीपिका का जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगह हिट है। रणवीर ओर दीपिका की जोडी इससे पहले तीन बार नजर आ चुकी है। दोनों की जोड़ी राम- लीला, बाजीराव मस्तान, पद्मावत में नजर आ चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.