बढ़ी दाढ़ी, लंबे बालों में पोनी टेल...रणवीर सिंह के नए लुक पर फिदा हुए फैंस, कहा- 'बाबा आज बहुत हैंडसम लग रहे हो...'
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी और 83 में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वह जल्द ही फिल्म जयेश भाई जोरदार में भी दिखाई देंगे। सूर्यवंशी में वह जहां पुलिस ऑफिसर सिंबा का किरदार निभा रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका हर स्टाइल देखते ही देखते फैंस के बीच वायरल हो जाता है। रणवीर एक बार से अपने नए लुक से फैंस को इंप्रेश करने में कामयाब रहे हैं। उनका न्यू लुक चर्चा में आ गया है। एक्टर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस भरभर कर कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बदला अपना लुक
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह साइड पोज़ देते नजर आ रहे हैं। इस पोज के जरिए रणवीर अपने बढ़े हुए बाल की बनीं पोनी टेल दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही लंबे बालों के साथ ही रणवीर की बढ़ी हुई दाढ़ी उनके लुक को और भी फ्लॉन्ट कर रही है। इन दौरान एक्टर ने ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। साथ ही उनके फेस पर हल्की सी मुस्कान उनके चाहने वालों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। रणवीर ने कुछ ही दिनों में इन्होंने अपना पूरा लुक ही चेंज कर लिया है।
View this post on Instagram
रणवीर की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' और '83' में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वह जल्द ही फिल्म 'जयेश भाई जोरदार' में भी दिखाई देंगे। 'सूर्यवंशी' में वह जहां पुलिस ऑफिसर सिंबा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं '83' में उन्होंने कपिल देव का रोल किया है। '83' में रणवीर के साथ उनकी पत्नी यानी दीपिका पादुकोण भी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं 'सर्कस' की शूटिंग फिलहाल चल रही है। 'सर्कस' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही एक्टर एक बार फिर से आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम करते नजर आएंगे।
Edited By Priti Kushwaha