Move to Jagran APP

रणवीर सिंह ने लॉन्च किया अपना इंडीपेंडेंट रिकॉर्ड म्यूजिक लेबल

रणवीर सिंग ने अपने इंडीपेंडेंट म्यूजिक लेवल लॉन्च किया है जिसका नाम Incink है।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 03:49 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 03:49 PM (IST)
रणवीर सिंह ने लॉन्च किया अपना इंडीपेंडेंट रिकॉर्ड म्यूजिक लेबल
रणवीर सिंह ने लॉन्च किया अपना इंडीपेंडेंट रिकॉर्ड म्यूजिक लेबल

मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनको लेकर नई खबर यह है कि, रणवीर ने फैसला किया है कि उसके इंडीपेंडेंट रिकॉर्ड लेबल इंक इंक IncInk द्वारा लॉन्च किए गए म्यूजिक वीडियो में केवल कलाकारों को ही क्रेडिट मिलेगा।

loksabha election banner

रणवीर सिंह ने हाल ही में म्यूजिक इंवैंजलिस्ट नवजार इरानी के साथ अपना अत्याधुनिक इंडीपेंडेंट रिकॉर्ड लेबल इंक इंक लॉन्च किया। यह भारत के संगीत उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक दिन था, क्योंकि रणवीर ने घोषणा की कि अपने इस पैशन प्रोजेक्ट के तहत वे संगीत के फ्यूचर सुपरस्टार की खोज करेंगे और उन प्रतिभाओं को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। बता दें कि, इंक इंक ने ज़हर नाम से अपना पहला म्यूजिक वीडियो जारी किया और भारत के यंग रैपर के कामभारी को प्रस्तुत किया। खास बात यह है कि, जब जहर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था, तो इसमें रणवीर का क्रेडिट नहीं था। यह सिर्फ काम भारी पर केंद्रित था क्योंकि वह संगीत के निर्माता थे। इस बारे में रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की थी। 

म्यूजिक इंडस्ट्री के एक सोर्स के मुताबिक, इससे रणवीर की कलाकारों के प्रतिबद्धता नजर आती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि इंक इंक कलाकारों के लिए कलाकारों द्वारा बनाई गई कंपनी है। इसका पूरा ध्यान संगीत के अगले सुपरस्टार बनाने पर है। हमारे देश की शानदार प्रतिभाओं पर ध्यान देने के लिए रणवीर विशुद्ध रूप से अपने सुपरस्टारडम का उपयोग कर रहे हैं। यहां तक कि म्यूजिक वीडियो में, उन्होंने गाना नहीं गाया और उन्होंने रणनीतिक रूप से सिर्फ एक कैमियो किया, ताकि अधिक से अधिक लोग वीडियो की खोज करें और काम भारी की प्रतिभा को देखें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.