Move to Jagran APP

Ranveer Singh Latest Look: लंबे समय पर बाहर दिखे रणवीर सिंह, कुछ ऐसा था नया लुक

Ranveer Singh Latest Look लंबे समय बाद मुंबई की सड़कों पर रणवीर सिंह नज़र आए। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ थीं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 12:49 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 12:49 PM (IST)
Ranveer Singh Latest Look: लंबे समय पर बाहर दिखे रणवीर सिंह, कुछ ऐसा था नया लुक
Ranveer Singh Latest Look: लंबे समय पर बाहर दिखे रणवीर सिंह, कुछ ऐसा था नया लुक

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लंबे समय से घर में थे, लेकिन अब एक्टर ने फिर से अपना काम शुरु कर दिया है। कई महीनों बाद एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। शूटिंग शुरू करने के बाद दो दिन बाद एक्टर पब्लिक प्लेस में भी नज़र आए। एक्टर मंगलवार को मुंबई में फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद हो गए, जब वो अपनी मां के साथ घूम रहे थे।

loksabha election banner

अपने लुक को लेकर अक्सर खबरों में रहने वाले एक्टर का इस बार भी लुक काफी अलग था। एक्टर ब्लैक ट्रैक सूट में नज़र आए और उनका चश्मा भी काली अलग था। व्हाइट शूज, ब्लैक कपड़ों और व्हाइट एंड ब्लैक चश्मे में रणवीर सिंह काफी अलग नज़र आ रहे थे। वहीं, उनके साथ उनकी मां भी थे। बता दें कि एक्टर लंबे समय से अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ घर पर ही थे।

एक्टर अक्सर अपनी प्रजेंस से लोगों को हैरान करने वाले एक्टर रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। साथ ही उनके फैशन की वजह से उनकी काफी चर्चा होती है और लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इससे पहले भी रणवीर सिंह की जो तस्वीरें आई थीं, उसमें भी एक्टर ब्लैक में नज़र आए थे। अब एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

हालांकि, अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपना काम शुरू कर दिया है। एक्टर अभी मुंबई में ही हैं, जो एड शूट की शूटिंग के लिए काम पर लौटे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण अभी मुंबई में नहीं हैं। एक्ट्रेस अभी गोवा गई हैं, जहां वो सिद्धार्थ के साथ आने वाले अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस भी पिछले हफ्ते ही गोवा गई हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.