क्या आप पहचान पाए इस अभिनेता को जिसने अपनाया था Amrish puri का यह खूंखार लुक
Indiana jones and the temple of doom अमेरिकन एक्शन एडवेंचर फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी जिसमें अमरीश पुरी का खूंखार लुक था। अमरीश पुरी ने फिल्म में मोला राम का किरदार निभाया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। तस्वीर देखकर आप मशहूर अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) को पहचान गए होंगे। लेकिन एक और तस्वीर में अगर आप अमरीश पुरी जैसे ही लुक को अपनाये अभिनेता को नहीं पहचान सके हैं तो हम आपको बता देंते हैं कि यह कोई और नहीं रणवीर सिंह हैं। जी हां, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं और वे हर बार कुछ नया जरूर करते हैं।
दरअसल, यह तस्वीर खुद रणवीर ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक तरफ प्रसिद्ध दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी को तो दूसरी तरफ रणवीर सिंह को देखा जा सकता है। खास बात यह है कि रणवीर ने अमरीश पुरी का फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' (Indiana jones and the temple of doom) वाला लुक अपनाया था।
यह अमेरिकन एक्शन एडवेंचर फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी जिसमें अमरीश पुरी का खूंखार लुक था। अमरीश पुरी ने फिल्म में मोला राम का किरदार निभाया था।
रणवीर ने अमरीश पुरी की तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि मैं इंडियाना जोन्स टेंपल ऑफ डूम का अमरीश पुरी। रणवीर द्वारा शेयर की गई तस्वीर को अगर ध्यान से देखेंगे तो इसमें तारीख भी लिखी हुई है। रणवीर की तस्वीर पर तारीख लिखी है 2007 2 4। मतलब 2007 में रणवीर ने यह लुक अपनाया था।