रणवीर सिंह फिर अपनी ड्रेस को लेकर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'दीपिका के कपड़े पहनना बंद करें'
एक्टर रणवीर सिंह ने इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर कॉफी चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सुर्खियों में आई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा ही अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के चलते चर्चा में रहते हैं। वहीं अक्सर उन्हे अपने इसी फैशन की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। इसी बीच एक बार फिर रणवीर अपने फैशन की वजह से फैंस के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी ऐसी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले भी वह एयरपोर्ट पर अपने चश्मे की वजह से सुर्खियों में थे।
एक्टर रणवीर सिंह ने इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' को लेकर कॉफी चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सुर्खियों में आई है। बता दें कि हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
इस फोटो में रणवीर सिंह ने पोलका डॉट प्रिंट की शर्ट कैरी की है। इस शर्ट के साथ उन्होंने सेम प्रिंट की कैप कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने शाइनी स्ट्रिप प्रिंट ट्राउजर कैरी किया हुआ है। इस ड्रेस के साथ रणवीर ने एक चश्मा भी पहना हुआ है जो उनके लुक को काम्पलीट कर रहा है। लेकिन रणवीर का ये अंदाजा फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
रणवीर की इस तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट कर उनसे सवाल किया, 'क्या आपने दीपिका के कपड़े चुराए हैं? इसके अलावा कई और फैंस ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनका मजाक बनाया है। रणवीर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।