Move to Jagran APP

रणवीर-दीपिका के Wedding Photo देख मचल उठीं सोनाक्षी सिन्हा, दिल में जागी यह तमन्ना

सोनाक्षी ने रणवीर के साथ विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित फ़िल्म लुटेरा में काम किया था। यह फ़िल्म कमर्शिलयली सफल नहीं रही, मगर दोनों कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी की मिसाल ज़रूर है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 07:11 AM (IST)
रणवीर-दीपिका के Wedding Photo देख मचल उठीं सोनाक्षी सिन्हा, दिल में जागी यह तमन्ना
रणवीर-दीपिका के Wedding Photo देख मचल उठीं सोनाक्षी सिन्हा, दिल में जागी यह तमन्ना

मुंबई। इटली के लेक कोमो में दो दिवसीय शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आज बेंगलुरु में पहला रिसेप्शन आयोजित किया है। इस बीच दोनों अपनी शादी की यादों को ताज़ा कर रहे हैं और उन्हें अपने फ़ैंस और फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर कर रहे हैं।

loksabha election banner

मंगलवार शाम को रणवीर और दीपिका ने शादी और दूसरी रस्मों के 14 फोटो शेयर किये थे, जिन्हें फैंस के साथ उनके सेलेब्रिटी दोस्तों ने भी ख़ूब पसंद किया है। इन तस्वीरों पर दिसचस्प कमेंट आने शुरू हो गये हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने रणवीर सिंह के फोटोज़ पर कमेंट लिखा है कि हाय! किसी की नज़र ना लगे बाबा और बेबी को। बस अब मेरी करा दो। यहां सोनाक्षी अपनी शादी की बात कर रही हैं। दीपिका और रणवीर को शादी के जोड़े में सजा देखकर जैसे सोना के दिल में भी शादी के अरमान जाग गये हों।

सोनाक्षी ने रणवीर के साथ विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित फ़िल्म लुटेरा में काम किया था। यह फ़िल्म कमर्शिलयली सफल नहीं रही, मगर दोनों कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी की मिसाल ज़रूर है। वहीं, रणवीर के जिगरी यार अर्जुन कपूर ने रणवीर को छेड़ते हुए लिखा है- नाना जी और द इपिक फोटो बॉम्बर। अर्जुन यहां दीपिका को नाना जी कहकर संबोधित कर रहे हैं, जबकि रणवीर को फोटो बॉम्बर कह रहे हैं। यानि रणवीर इस फ्रेम में नहीं होते तो यह तस्वीर अधिक बेहतर होती। रणवीर और अर्जुन ने गुंडे में साथ काम किया था। 

रणवीर के माथे पर तिलक लगाती दीपिका पादुकोण को देखकर करण जौहर का दिल मचल उठा और करण ने लिखा- उफ, मैं भी शादी करना चाहता हूं। वैसे करण सरोगेसी के ज़रिए दो बच्चों यश और रूही के पिता बन चुके हैं। रणवीर, करण के प्रोडक्शन में बन रही सिम्बा में काम कर रहे हैं, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

रणवीर और दीपिका की खिलखिलाती और ज़िंदादिल तस्वीरों को श्रद्धा कपूर ने बेशकीमती कहा है। इससे पहले जब 15 नवंबर को रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की थी, तब आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा ने भी इन्हें पसंद किया था। दीपिका और रणवीर के साथ बाजीराव मस्तानी में काम कर चुकीं प्रियंका ने शादी के फोटो पर लिखा है- Insanely Beautiful... यानि दीवाना कर देने वाली ख़ूबसूरती।

इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर कोंकणी रस्म के हिसाब से दूल्हा-दुल्हन बने हुए हैं। प्रियंका ने रणवीर के साथ गुंडे में भी काम किया था, जिसमें अर्जुन कपूर पैरेलल लीड रोल में थे। आलिया भट्ट ने भी फोटो कैप्शन में सिर्फ़ उफ़ लिखा है और हार्ट के सिम्बल बनाये हैं। आलिया, रणवीर के साथ ज़ोया अख़्तर की गली बॉयज़ में काम कर रही हैं। 

ख़ास बात यह है कि आलिया का नाम इन दिनों दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पूरी शिद्दत से जोड़ा जा रहा है, जो अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में उनके हीरो भी हैं। दीपिका और रणबीर के बीच दूरी की वजह कटरीना कैफ़ बनी थीं, जिनके साथ रणबीर बाद में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे और दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गयी थीं। बहरहाल, वो सब अब गुज़रे वक़्त की बातें हैं। फ़िलहाल तो मौक़ा है दीपिका और रणवीर को बधाई देने का। 

रणवीर-दीपिका के बाद अब सबकी निगाहें प्रियंका और निक जोनस की शादी पर टिकी हैं, जो 2 दिसम्बर को बतायी जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। ख़बरें हैं कि प्रियंका और निक  जोधपुर के उम्मेद पैलेस भवन में अपनी ज़िंदगी के सबसे हसीन पल का स्वागत करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.