Ranveer Singh की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के ऑडिशन का वीडियो हुआ वायरल, देखकर करेंगे एक्टिंग की तारीफ
रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। कबीर खान की ये फिल्म महान क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित बायोपिक है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं। उन्होंने अबतक के सफर में कई अलग-अलग किरदारों को बखूबी निभाया है। करियर के शुरुआत में कई मुश्किलों का सामना करने के बाद आज राणवीर जिस मुकाम पर हैं। वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की है।
रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इन दिनों रणवीर सिंह की इसी फिल्म का ऑडिशन क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप यही कहेंगे कि वह एक्टिंग के लिए बने थे।
रणवीर सिंह का वायरल हो रहा फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का ऑडिशन क्लिप उनके एक फैन क्लब पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में, रणवीर सिंह एक व्हाइट कलर के ड्रेस में दिखाई दे रह हैं। वहीं वह फिल्म के एक डायलॉग को सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं।
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के बाद रणवीर सिंह 'लेडिज वर्सेस रिकी बहल', 'गली बॉय', 'सिम्बा', 'पद्मावत' जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे। वहीं रणवीर सिंह अब जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। कबीर खान की ये फिल्म महान क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित बायोपिक है। इस फिल्म में वह लंबे समय के बाद पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी बनाती नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। दीपिका ने रोमी भाटिया का किरदार निभाया है, जो कि कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं।