Move to Jagran APP

रणवीर सिंह ने मेकअप आर्टिस्ट को कहा 'भाभी', तो जवाब मिला- दिल के अरमां आसुओं में बह गए

रणवीर सिंह ने एक मेकअप आर्टिस्ट को भाभी कह दिया जिसके बाद आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि दिल के अरमा आसुंओं बह गई।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 03:45 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 03:45 PM (IST)
रणवीर सिंह ने मेकअप आर्टिस्ट को कहा 'भाभी', तो जवाब मिला- दिल के अरमां आसुओं में बह गए
रणवीर सिंह ने मेकअप आर्टिस्ट को कहा 'भाभी', तो जवाब मिला- दिल के अरमां आसुओं में बह गए

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जो मनोरंजन करने में सबसे आगे हैं। हमेशा एनर्जी से भरे रणवीर सिंह ने हाल ही में एक शादी में शिरकत की थी, जहां उन्होंने अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। साथ ही वो कई गानों पर एनर्जी के साथ डांस करते हुए नजर आए थे। इसी दौरान का एक वीडियो और भी शेयर किया जा रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

यह वीडियो किसी डांस का नहीं है, बल्कि रणवीर सिंह के अपनी मेकअप आर्टिस्ट की बातचीत का है, जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि रणवीर सिंह अपनी मेकअप आर्टिस्ट को 'भाभी' कह देते हैं। यह वीडियो दिल्ली का है, क्योंकि दिल्ली में ही एक शादी में शिरकत करने राष्ट्रीय राजधानी में आए थे।

 

View this post on Instagram

That moment when @ranveersingh calls u Bhabhi😭😭😭😭😭😭😭😭 Dil k aramaaa aansuuoo main bheh gaae😭😭😭

A post shared by Guneet Virdi💄💋 (@guneetvirdimua) on

रणवीर ने भाभी लोकप्रिय मेकअप कलाकार गुनीत विर्दी को कहा था। अब गुनीत ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, साथ ही इस वीडियो को लेकर कहा है- 'जब रणवीर सिंह आपको भाभी कहे, तब समझ लीजिए, दिल के अरमा आंसुओं में बह गए।' अब उनके कैप्शन और रणवीर के इस वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

 

View this post on Instagram

My 31st birthday look🥳🥳🥳🥳

A post shared by Guneet Virdi💄💋 (@guneetvirdimua) on

बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में दिखाई देने वाले हैं, जो साल 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बन रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ फिल्म कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.