रणवीर सिंह और अनिल कपूर का रैंप पर धिना धिन धा...लोगों को चौंका दिया
अनिल कपूर और रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एक फैशन शो का है जहां पर दोनों ने रैंप पर डांस किया।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मस्ती की बात जहां भी आती है, रणवीर सिंह और अनिल कपूर अगर साथ आ जायें, तो फिर किसी माहौल की या फिर किसी दस्तूर की जरूरत नहीं होती. उनका अपना अंदाज ही दस्तूर के लिए काफी है. सोनम कपूर की शादी में हम उनकी नॉन स्टॉप मस्ती का मजा तो ले ही चुके हैं. हाल ही में एक बार फिर से दोनों ने कुछ धमाल किया है.
दरअसल, लैक्मे फैशन वीक के दौरान जब जाह्रनी कपूर पहली बार अनिल कपूर के साथ रैंप पर थीं, तो अनिल कपूर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी कि वह अपनी भतीजी के साथ रैंप पर हैं. इसी दौरान अचानक ऑडियंस में बैठे रणवीर सिंह उठ खड़े हुए और उन्होंने अचानक ही अनिल कपूर के साथ मस्ती शुरू कर दी. दोनों ने इंप्रोपटू डांस किया और वहां बैठे सभी लोग हंस पड़े. दोनों के इस क्यूट अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
दोनों ने एक साथ फिल्म दिल धड़कने दो में काम किया है और उस वक्त से ही दोनों में काफी अच्छी बांडिंग हो गयी है. दोनों हमेशा साथ-साथ नजर आते हैं. दोनों की मस्ती को बॉलीवुड में खूब पसंद किया जाता है. जहां अनिल की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हुई है. इस फिल्म में एक बार फिर जूही चावला और अनिल कपूर की जोड़ी को साथ देखा गया। इसके साथ इस फिल्म के जरिए पहली बार सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म में राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है। वही रणवीर सिंह की गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है जिसमें वे गल्ली रैपर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: अनु मलिक पर लगे मी टू आरोप पर बोले अमाल, मैं अनु मलिक को परिवार नहीं मानता