रणवीर-अर्जुन के बाद अब रणवीर-राज का ब्रोमांस, सिंबा बोले कलाकार हो तो राज जैसा
रणवीर सिंह की अगली फिल्म गली बॉय है और राजकुमार राव की अगली फिल्म एक लड़की को देखा तो एेसा लगा है।
मुंबईl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह उनके ब्रोमांस के लिए जाने जाते हैंl रणवीर और अर्जुन कपूर की दोस्ती इतनी गहरी है कि वह दोनों कई बार अलग-अलग मौकों पर ब्रोमांस करते नजर आए हैं। लेकिन अब रणवीर सिंह की जिंदगी में नए कलाकार का आगमन हुआ है, जिसके साथ वह सोशल मीडिया पर ब्रोमांस करते नजर आ रहे हैंl
हाल ही में रणवीर सिंह सिंह ने सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की सराहना करते हुए उनके बारे में लिखा, 'कलाकार हो तो राजकुमार जैसाl इस पर राजकुमार राव ने उत्तर देते हुए लिखा है, 'नहीं भाई रणवीर सिंह जैसाl' जिसके बाद इस बात का पता चलता है कि इन दोनों की दोस्ती कितनी गहरी हो रही हैl एक समय ऐसा भी था जब एक कलाकार दूसरे कलाकार के साथ प्रतिस्पर्धा करने में व्यस्त था लेकिन अब कलाकार एक दूसरे के अभिनय को सराह रहे हैंl खासकर के बॉलीवुड में रणवीर सिंह, रणवीर कपूर, वरुण धवन, राजकुमार खुराना, विकी कौशल जैसे नए कलाकारों ने कई सारी चीजों को बदल कर रख दिया है।
कलाकार हो तो राज जैसा — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 11, 2019
नहीं भाई, रणवीर जैसा। 🙏🤗— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 12, 2019
फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म गली बॉय में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की अहम भूमिका होगीl जोया अख्तर इस फिल्म की निर्देशिका हैंl रणवीर सिंह फिल्म में गली के रैपर की भूमिका में नज़र आयेंगेl फिल्म के पोस्टर की टैगलाइन रखी गई है कि अपना टाइम आएगाl इस फिल्म को लेकर हाल ही में जब जागरण डॉट कॉम ने रणवीर सिंह ने बातचीत में कहा था कि वह जोया अख्तर की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैंl वजह यह है कि यह पहली बार होगा जब वह किसी म्यूजिकल बॉय के किरदार में होंगेl यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली हैl वही राजकुमार राव जल्द फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर और अनिल कपूर की अहम भूमिका होगीl
यह भी पढ़ें: Box Office: नए साल को मिली पहली Hit, विक्की की उरी...को तीन दिन में इतने करोड़
यह भी पढ़ें: Video: क्रिकेट में भी सुल्तान हैं सलमान, मैदान में चला सल्लू का बल्ला