बॉलीवुड से आई एक और दुखद खबर, Randeep Hooda की दादी का निधन, लिखा इमोशनल मैसेज
Randeep Hooda ने दादी की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। सोमवार को बॉलीवुड से दुखद खबर आई थी कि अजय देवगन के पिता वीरु देवगन का निधन हो गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से सोमवार को दुखद खबर आई थी कि अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरु देवगन (मशहूर एक्शन डायरेक्टर) का निधन हो गया। यह खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर थी और फिल्मी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने अजय के घर पहुंचे थे और अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। अब एक और बुरी खबर आई है कि अभिनेता रणदीप हुड्डा की दादी का भी निधन हो गया है।
रणदीप हुड्डा ने अपनी दादी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। रणदीप लिखते हैं कि, महारी दादी चल बसी। 97 साल सदा प्यार हौसला आर हंसी देती रही। भगवान उसकी आत्मा नैं शांति दे। रणदीप ने अपने प्रांत की भाषा में लिखा है। इसके बाद अंग्रेजी में उन्होंने लिखा हमारी दादी नहीं रही। वो हमेशा प्यारी, प्रेरणा देने वाली और हमेशा खुशहाली प्रदान करने वाली थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
यह भी पढ़ें: पिता Veeru Devgn इस प्रकार बेटे Ajay Devgn को सिखाते थे Action, देखिए वीडियो
महारी दादी चल बसी 😢🙏 97 साल सदा प्यार हौसला आर हाँसी देती रही ।। भगवान उसकी आत्मा नै शांति दे 🙏
Our paternal grandmother has passed away. She was always loving, encouraging and full of laughter. May God give her peace🙏 pic.twitter.com/52DUrwnpb8— Randeep Hooda (@RandeepHooda) May 27, 2019
रणदीप ने ट्वीटर पर इमोशनल मैसेज लिखने के साथ-साथ दादी संग कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप